वीडियो: गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू ने मंच पर गाया गाना और लूट ली वाहवाही

गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू एजेंडा आजतक 2017 में शिरकत करने के बाद से सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसकी वजह उनका कोई स्टेटमेंट नहीं बल्कि उनका एक गाना है जो उन्होंने इस इवेंट के दौरान गाया। इवेंट के दौरान का उनका एक वीडियो आजतक के ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है जिसके बाद से इस वीडियो पर लोगों के काफी कमेंट आ रहे हैं। इसे अभी तक करीब दो हजार से ज्यादा लाइक भी मिले हैं। किरण रिजीजू एजेंडा आजतक 2017 के सातवें सत्र में खेल एवं युवा मामले के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के साथ मंच पर मौजूद थे।

 

शेयर किए गए वीडियो में किरण रिजीजू और राज्यवर्धन सिंह राठौड़ मंच पर एक साथ खड़े नजर आते हैं। इसके बाद शो की एंकर रिजीजू से कहती हैं कि आप अब माइक उठा लें और गाना गाए क्योंकि आपने कहा था की आप गाना गाकर सुनाएंगे। इस पर किरण रिजीजू हंसते हुए कहते हैं मैंने तो इसे (राज्यवर्धन सिंह राठौड़) फंसाने के लिए कहा था। वह कहते हैं कि एक पुराना गाना है 1962 की फिल्म ‘हकीकत’ का। उन्होंने बताया कि तब उनका जन्म नहीं हुआ था। लेकिन बाद में ये फिल्म उन्होंने देखी और वह इसे देख कर काफी रोए भी थे। इसके बाद वह फिल्म का हिट गाना ‘कर चले हम फिदा जां वतन साथियों’ को गुनगुनाने लगते हैं। उनके इस गाने ने वहां मौजूद सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

बता दें किरण रिजीजू के इस गाने पर वहां मौजूद लोगों ने जमकर तालियां भी बजाईं। किरण इस इवेंट के सातवें सत्र सबसे फिट नेताजी में पहुंचे थे। यहां राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने युवाओं में बढ़ते फिटनेस और खेल के प्रति क्रेज के बारे में भी काफी बात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *