VIDEO यहां क्रिसमस पर निकल आते हैं इस तरह के करोड़ों लाल जीव, दुनियाभर से देखने आते हैं लोग

दुनियाभर में ऐसी बहुत सी जगह हैं जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। आज हम आपको ऐसी जगह के बारे में बता रहे हैं जहां करीब 120 मिलियन से भी ज्यादा केकड़े रहते हैं। यकीन करना मुश्किल है लेकिन इंडियन ओशन क्रिसमस आइलैंड एक ऐसा आइलैंड हैं जहां केकड़ों की संख्या हर किसी को हैरान कर देती है। इस आलैंड पर केकड़ों की तादाद ज्यादा होने की वजह से इसे केकड़ों का आइलैंड भी कहते हैं। इस आइलैंड पर एक साथ 14 प्रजातियों के लाल केकड़े पाए जाते हैं। आइए बताते हैं इस क्रिसमस आईलैंड के बारे में कुछ रोचक बातें।

दरअसल 135 स्क्वायर किमी में बसे इस आइलैंड के बारे में साल 1643 में पता चला था। इस आईलैंड पर 14 प्रजातियों के लाल केकड़े रहते हैं, जिनकी संख्या 120 मिलियन के करीब है। इस आईलैंड का 63 फीसदी हिस्सा ऑस्ट्रेलियन नेशनल पार्क के रूप में सुरिक्षत कर रखा है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऑस्ट्रेलिया के इस क्रिसमस आइलैंड पर हर साल बारिश के बाद करीब 12 करोड़ केकड़े सड़क पर उतर आते हैं। यह दुनिया अकेला ऐसा आइलैंड है जो रातों रात लाल रंग में तबदील हो जाता है। वैसे तो इस आइलैंड पर तकरीबन 2000 लोग रहते हैं लेकिन बारिश के दौरान इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां आते हैं।

क्रिसमस आइलैंड टूरिज्म एसोसिएशन की मार्केटिंग मैनेजर लिंडा कैश के मुताबिक यह एक असाधारण नजारा होता है। लिंडा पिछले 10 सालों से इस नजारे को देखती आ रही हैं। बारिश के बाद जब ये केकड़े सड़क पर निकलते हैं तो रोड भी नजर नहीं आती। इस आइलैंड के जंगल, घर, रेस्तरां, बार, बस स्टॉप, सड़कें और बाकी जगहों पर भी केकड़े ही नजर आते है।

बताया जाता है कि ये केकड़े हर साल प्रजनन प्रकिया के दौरान क्रिसमस आइलैंड के एक छोर से जंगल के दूसरे छोर पर भारतीय महासागर तक जाते हैं। वहां जाते वक्त ये केकड़े हर जगह नजर आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *