खुद शारीरिक शोषण का हुआ शिकार तो लेने लगा बदला, 39 लोगों का किया मर्डर, मिली 343 साल की सजा

इतिहास में ऐसी कई सीरियल किलिंग की घटनाएं हुई हैं जिनके बारे में जानकर आज भी लोग सिहर जाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही सीरियल किलर के बारे में बता रहे हैं जिसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थी। हम बात कर रहे हैं सीरियल किलर थियागो हेनरिक गोम्स डा रोशा की। यह सीरियल किलर सड़क पर चलते-चलते अचानक लोगों को गोली या चाकू मारकर भाग जाता था। इस सीरियल किलर का शिकार ज्यादातर खूबसूरत महिलाएं होती थीं।

26 वर्षीय सीरियल किलर थियागो हेनरिक गोम्स डा रोशा ब्राजील का रहने वाला था। रोशा पेशे से सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित यह सीरियल किलर सड़क पर चलते-चलते लोगों का शिकार करता था। यह लोगों के पास जाकर पहले जोर से चिल्लाता था और बाद में गोली या चाकू मारकर वहां से भाग जाता था।

थियागो रोशा ने इसी तरह करीब 39 लोगों को मौत के घाट उतारा था, यह बात उसने खुद पकड़े जाने पर पुलिस के सामने कबूली थी। रोशा को पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार किया था जब वह सुपरमार्केट में एक बाइक की नंबर प्लेट चोरी कर रहा था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक थियागो रोशा अक्सर खूबसूरत लड़कियों को अपना शिकार बनाता था जिसमें एक 14 साल की लड़की भी शामिल थी। जांच के दौरान पुलिस ने सीरियल किलर थियागो रोशा के घर से हथौड़े, चाकू और हथकड़िया बरामद की थी। कहा जाता है कि थियागो रोशा बचपन में यौन उत्पीड़न का शिकार हुआ था जिसकी वजह से वह अपना मानसिक संतुलन खो देता था। वह बेचैनी में लोगों की हत्या करता था।

थियागो रोशा ने पूछताछ के दौरान बताया था कि जब उसके एक पड़ोसी ने उसका यौन शोषण किया उसकी उम्र महज 11 वर्ष थी और तभी उसने पहली बार किसी को मारा था। साथ ही थियागो रोशा ने बताया कि 22 साल की उम्र में वह अपने आप पर काबू नहीं रख पाया और बेचैनी में लोगों को मारना शुरू किया। थियागो रोशा ने एक साल में करीब 6 महिलाओं को मौत के घाट उतारा था।

जेल भेजे जाने के बाद इस सीरियल किलर ने सुसाइड करने की भी कोशिश की थी। थियोगा रोशा जेल के एक टूटे हुए बल्ब से अपने हाथ की नस काटने की कोशिश की थी लेकिन एक गार्ड ने उसे बचा लिया था। फिलहाल थियागो रोशा जेल में बंद है, उसे वर्ष 2016 में 343 साल और 10 महीने की सजा सुनाई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *