कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का 71वां जन्मदिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी इस अंदाज में बधाई

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के 71वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई। मैं उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने भी कांग्रेस अध्यक्ष को बधाई दी है। उन्होंने लिखा, ‘समर्पण, त्याग, बलिदान व विषम परिस्थितियों में असीम साहस का परिचय देने वाली मैडम श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।’ वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बधाई संदेश में लिखा, ‘मैं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई देता हूं। मैं उनके स्वास्थ्य, खुश और एक लंबे जीवन की कामना करता हूं।’

बता दें कि सोनिया गांधी आज (9 दिसंबर, 2017) 71 साल की हो गई है। इस दौरान उन्हें कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से भी बधाई दी गई है। ट्वीट कर लिखा गया कि एक मां, नेता, दोस्त और कांग्रेस अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दस जनपथ में कांग्रेस कार्यकर्ता सोनिया गांधी का जन्मदिन मना रहे हैं।

Narendra Modi

@narendramodi

Birthday greetings to Congress President Smt. Sonia Gandhi. I pray for her long life and good health.

Capt.Amarinder Singh

@capt_amarinder

I extend my warm Birthday greetings to the Congress President Smt #SoniaGandhi ji. I wish her a healthy, happy and a long life.

Lalu Prasad Yadav

@laluprasadrjd

समर्पण,त्याग,बलिदान व विषम परिस्थितियों में असीम साहस का परिचय देने वाली मैडम श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनायें। #SoniaGandhi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *