लेस्बियन सीरियल किलर्स: दो नर्स जो मरीज के साथ अय्याशी कर ले लेती थी जान

इतिहास में ऐसी कई सीरियल किलिंग की घटनाएं हुई हैं जिनके बारे में जानकर आज भी लोग सिहर जाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही सीरियल किलर के बारे में बता रहे हैं जिसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थी। हम बात कर रहे हैं सीरियल किलरग्वेन्डोलीन ग्राहम और कैथी वूड की। ये दोनों सीरियल किलर पेशे से नर्स थीं और इसी पेशे की आड़ में ये अपने पेशेंट्स को शिकार बनाती थीं। ग्वेन्डोलीन ग्राहम और कैथी वूड लोगों को मारने से पहले उनके साथ सेक्स गेम खेलती थीं।

अमेरिका के मिशिगन में रहने वाली ग्वेन्डोलीन ग्राहम और कैथी वूड का जन्म 1963 और 1962 में हुआ था। ये दोनों पेशे से नर्स थीं। कैथी वूड ग्राहम की असिस्टेंस नर्स थी। साल 1987 में इन दोनों ने मिलकर करीब 8 लोगों को मौत के घाट उतारा था लेकिन पुलिस को सिर्फ 5 लोगों की मौत के ही सबूत मिले थे।

कैथी वूड जब ग्राहम से मिली उससे पहले उसका तलाक हो चुका था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दोनों सीरियल किलर महिलाएं लेस्बियन थीं। दोनों सीरियल किलर के एक-दूसरे के साथ शारीरिक संबंध थे। ये सीरियल किलर क्लीनिक में आने वाली महिला पेशेंट्स को मारने से पहले उनके साथ सेक्स गेम खेलती थीं, जिसमें ये दोनों उनके साथ भी शारीरिक संबंध बनाती थीं। ये अक्सर 65 से 97 वर्ष की आयु वाली महिलाओं को अपना शिकार बनाती थीं।

कहा जाता है कि महिलाओं का कत्ल करने से पहले ये दोनों काफी खुश होकर उन्हें की गई हत्याओं की कहानी बताती थीं लेकिन कोई उनकी बात पर विश्वास नहीं करता था। साल 1988 में जब वूड ने अपने पूर्व पति को हत्याओं के बारे में बताया तो वह सीधा पुलिस के पास पहुंचा और सारी बात बताई। इसके बाद इन दोनों सीरियल महिलाओं के बारे में जांच की गई थी।

इन दोनों के खिलाफ सबूत मिलने के बाद पुलिस ने ग्राहम और कैथी वूड को गिरफ्तार किया था। ग्राहम को पुलिस ने उसके होमटाउन टेक्सास से गिरफ्तार किया था। मामले की सुनवाई के बाद ग्राहम को 5 हत्याओं का दोषी पाया गया और उसे उम्रकेद की सजा सुनाई गई। जबकि वूड को 40 साल की कैद की सजा सुनाई गई और उसे फ्लोरिडा की जेल में रखा गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *