अमेरिका: शिकागो में भारतीय छात्र को मारी गोली, पुलिस का नस्लीय हमले से इनकार

अमेरिका के शिकागो में परास्रातक की पढ़ाई कर रहे 30 वर्षीय भारतीय नागरिक को अज्ञात हमलावारों ने गोली मार कर घायल कर दिया। मीडिया में आई रिपोर्टों और भारत में उसके परिवार द्वारा मुहैया कराई गई जानकारी के मुताबिक, छह दिसंबर को शिकागो के अलबानी पार्क इलाके में मोहम्मद अकबर को गोली मारी गई। शिकागो ट्रिब्यून ने शिकागो पुलिस के हवाले से कहा है कि छह दिसंबर को सुबह करीब पौने नौ बजे कोई व्यक्ति उसके पास आया और उसे गोली मार दी।

पुलिस ने बताया कि गोली उसके गाल पर लगी। उसे गंभीर हालत में इलिनोइस मेसोनिक मेडिकल सेंटर ले जाया गया। शिकागो पुलिस ने कहा कि वे हमले की जांच घृणित अपराध के तौर पर नहीं कर रहे हैं। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अकबर हैदराबाद का रहना वाला है। उसके परिवार ने बताया कि वह अमेरिकी शहर की डे वेरी यूनिर्विसटी से कंप्यूटर सिस्टम नेटर्विकंग एंड टेलीकम्युनिकेशन में परास्रातक डिग्री की पढ़ाई कर रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *