गुजरात चुनाव 2017: कांग्रेस की सभा में स्‍टेज पर बुलाया गया बच्‍चा, एक शब्‍द बोला और उड़ गए कांग्रेसियों के होश

गुजरात में कांग्रेस की जनसभा में शामिल एक बच्चा सुर्खियां बटोर गया। सभा में बच्चे के एक शब्द पर सभी कांग्रेसियों के होश उड़ गए थे। बच्चे ने कांग्रेस के बजाय भाजपा के लिए वोट की अपील की थी। बच्चा जब यह बात बोल रहा था, तो किसी ने कैमरे में इसे रिकॉर्ड कर लिया। बाद मे यह क्लिप सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर वायरल होने लगी। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर कहा बच्चे को मन का सच्चा बताते हुए लिखा कि बच्चे भी अब कांग्रेस की बेइज्जती करने लगे। एक अन्य टि्वटर हैंडल से लिखा गया, “कमाल का बच्चा निकला। पप्पू पेजर से एक हजार गुणा अक्लमंद और दिमागदार।” 13 दिसंबर (बुधवार) को कांग्रेस ने राज्य में एक सभा की थी। पार्टी समर्थकों ने इस दौरान लोगों से जनसंपर्क में जुटे थे। वे लोगों से कांग्रेस पार्टी को वोट देने की अपील कर रहे थे। अचानक मंच पर कांग्रेसियों ने एक बच्चे को बुलाया, जिसके बाद उसे माइक थमाया गया।

बच्चे ने कहा, “वोट फॉर भाजप” (भाजपा के लिए वोट दें)। यह सुनने के बाद सब उसे देखकर हैरान रह गए। आसपास बैठे पार्टी समर्थक उसके एक शब्द पर चौंक गए। वीडियो में देखिए बच्चे ने कैसे उड़ाई कांग्रेस की सभा में उसी की खिल्ली-

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *