जब नीली लिपस्टिक के लिए फैन्स ने निया शर्मा को कहा था ‘बंदरिया’

टीवी इंडस्ट्री की कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जो कई मौकों पर अपने लुक और आउटफिट की वजह से विवादों में घिरी रही हैं। ऐसी ही एक ऐक्ट्रेस हैं बोल्ड बिंदास निया शर्मा। टीवी शो जमाई राजा और एक हजारों में मेरी बहना है जैसे शो कर चुकी निया की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। इसकी वजह उनका बेहद खूबसूरत लुक है और उनकी शानदार तस्वीरें भी हैं, जिन्हें अक्सर निया अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। निया जहां भी जाती है सुर्खियां बटोर ही लेती हैं। फिर चाहे वह किसी रिएलिटी शो में हों या फिर किसी इवेंट का हिस्सा ही क्यों ना बने। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है कि वह सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए ही चर्चा में रहती हैं। कई बार ऐसा भी हुआ जब निया के लुक के लिए उनका मजाक बनाया गया। कभी वह अपने बोल्ड अवतार की वजह से चर्चा में रहीं, तो कभी उनके इसी बोल्ड अंदाज ने विवादों में ला दिया। कुछ समय पहले निया की एक तस्वीर पर उनके फैन्स ने उन्हें बंदरिया भी कह दिया था।

बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट साक्षी प्रधान ने करवाया बिकिनी फोटोशूट।

ऐसा ही कुछ तब हुआ जब निया ने नीले रंग की लिपस्टिक लगाई। उन्होंने कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हॉलोईन सेलिब्रेशन की एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में नीया बेहद डरावनी लग रही थीं। वह एक सफेद शॉर्ट्स के साथ सफेद हाई लो शर्ट पहने हुई थीं। इस तस्वीर में उनका हेयरस्टाइल उन्हें और भी डरावना बना रहा था। इस लुक पर उनके फैन्स ने उन्हें काफी अजीब-अजीब कमेंट किए। किसी ने उनके होठों के रंग को बेहद खराब बताया था तो किसी ने कहा था कि इंक पी ली है क्या। कुछ ने तो निया को बंदरिया भी कह दिया। वहीं कुछ फैन्स निया को भूत भी कहने से पीछे नहीं हटे।

बता दें ये पहला मौका नहीं था जब निया इस तरह के विवाद में फंसी हों। वह कई मौके पर विवादों में फंस चुकी हैं। निया एक टीवी एक्ट्रेस को लिप-लॉक करने और अपनी स्किन शो करने को लेकर विवाद में रह चुकी हैं। निया इस साल कलर्स चैनल के रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आ चुकी हैं। वह इस शो के दौरान भी काफी बोल्ड लुक में नजर आई थीं। निया हाल ही में एशिया की सबसे सेक्सी महिलाओं की लिस्ट में शामिल हुई हैं। उन्होंने इस बार दूसरे पायदान पर जगह बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *