रोडीज वाले रघुराम गाने में बने लवरबॉय, टि्वटर यूजर्स बोले- कंडोम ऐड की तरह लगे बैन

एमटीवी रोडीज के जज रह चुके रघुराम ने इस बार दर्शकों को सरप्राइज कर दिया है। दरअसल, रघुराम की छवि दर्शकों के बीच गुस्सैल किस्म की है। वहीं अब रघुराम अपनी छवि को और अच्छा बनाने के लिए तरह तरह के टीवी शो करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा रघु अब एक म्यूजिक वीडियो में गाना गाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। जी हां, इस वीडियो में रघु एक कैनेडियन-इटैलियन सिंगर के साथ गाना गा रहे हैं। वीडियो सॉन्ग ‘आंखों ही आंखों में’ में रघुराम राजन कैनेडियन-इटैलियन सिंगर नतायली दी लूसियो के साथ साज छेड़ रहे हैं।

प्रोड्यूसर और एक्टर रघुराम स्क्रीन पर काफी लंबे समय के बाद गा रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब रघु को गाना गाते देखा गया हो। इससे पहले भी रघु एक टीवी रिएलिटी शो में जजों के सामने गाना गाते नजर आए थे। ‘इंडियन आइडल’ में सोनू निगम, फराह खान और अनु मलिक के सामने रघु ने ऑडिशन दिया। इतना ही नहीं, रघु ने रोडीज 9 के लिए भी थीम सॉन्ग गाया था। इसके अलावा आजकल रघु ‘एंटरटेनमेंट की रात’ में कॉमेडी करते नजर आ रहे हैं। वहीं इस वीडियो में रघु रोमांटिक अवतार में नजर आ रहे हैं।

जैसे ही ये सॉन्ग दर्शकों के सामने आया, इसके बाद रघु के फैंस ने उनके इस अवतार को खूब पसंद किया। तो वहीं रघु के हेटर्स ने उनके इस गाने के लिए काफी कुछ कहा। ट्विटर पर दिनेश नाम का एक यूजर कहता है, ‘इस वीडियो को टेलीकास्ट होने से कंट्रोल किया जाना चाहिए। बिलकुल कंडोम एड की तरह।’ देखिए लोगों ने रघू के इस वीडियो पर और क्या क्या कहा।

The-Lying-Lama@KyaUkhaadLega

Lovely sir ! You follow the popular saying “Dance like no one is watching and sing like no one is listening” ??

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *