बेटी ने महिला को बेहोश किया, बाप ने बनाया रेप का वीडियो! दोनों आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए बाप और बेटी को गिरफ्तार किया है। दोनों पर महिलाओं को वेश्यावृत्ति में जबरन धकेलने का आरोप है। इन पर ब्लैमेलिंग और पैसे वसूलने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस फिलहाल इस मामले की छानबीन कर रही है। पीड़िता ने खुद अपनी आपबीती सुनाई है। जानकारी के मुताबिक, यह मामला हरियाणा के यमुनानगर जिले का है। मां-बाप के षडयंत्र में फंसी पीड़िता ने बताया कि आरोपी की बेटी पहले महिलाओं से बातचीत कर उनके करीब जाती है। घुलने-मिलने के बाद ये दोनों अपने मंसूबों को अंजाम देते हैं।

पीड़िता का आरोप है कि बाप-बेटी पहले गरीब और मजबूर लड़कियों-महिलाओं की पहचान करते हैं। इसके बाद आरोपी की बेटी अन्य महिलाओं को अपने जाल में फंसाती है। उसे नशीला पदार्थ खिलाती है और उसका बाप रेप का वीडियो बनाता है। इसके बाद शिकार महिलाओं को वेश्यावृत्ति में धकेला जाता है। उनकी बात न मानने वाली महिलाओं को ब्लैकमेल किया जाता है। यहां तक कि शिकार महिलाओं से ये दोनों पैसे भी वसूलते हैं। अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि बाप-बेटी दोनों ने मिलकर अभी तक कितने महिलाओं को अपना शिकार बनाया है। मामले का पता चलते ही स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। इसके बाद ही आरोपियों के रैकेट के बारे में ज्यादा जानकारी मिल सकेगी। अभी इस बात की भी जानकारी नहीं मिल सकी है कि मां-बेटी के अलावा और कितने लोग इस सेक्स रैकेट में शामिल हैं। पुलिस जांच जारी होने का हवाला देकर विस्तृत जानकारी देने से बच रही है। महिलाओं को ब्लैकमेल कर उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेलने का यह कोई पहला मामला नहीं है। देश के विभिन्न हिस्सों से इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वेश्यावृत्ति की शिकार महिलाओं को बचाने और उनके पुनर्वास के लिए सरकारी स्तर पर प्रयास किए जाते हैं। इसके अलावा इस दिशा में कई गैरसरकारी संस्थाएं भी कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *