PHOTOS: सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्‍यक्ष बनाया तो भावुक हुए राहुल गांधी, चूम लिया मां का माथा

Rahul Gandhi INC, Rahul Gandhi Coronation Photos, Rahul Gandhi elevation photos, राहुल गांधी, कांग्रेस अध्‍यक्ष, सोनिया गांधी, Rahul Gandhi emotional photos

राहुल गांधी ने शनिवार (16 दिसंबर, 2017) को आधिकारिक रूप से भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस का अध्‍यक्ष पद संभाल लिया। पार्टी मुख्यालय पर हुए एक समारोह में राहुल ने अपने निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र ग्रहण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे और जश्न का माहौल था। मां के हाथों पदभार संभालने के बाद राहुल भावुक हो गए और उन्‍होंने अपनी मां का माथा चूम लिया। यह तस्‍वीर सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है। (Photo: Twitter/PTI)

 

Rahul Gandhi INC, Rahul Gandhi Coronation Photos, Rahul Gandhi elevation photos, राहुल गांधी, कांग्रेस अध्‍यक्ष, सोनिया गांधी, Rahul Gandhi emotional photos

मुख्य कार्यक्रम राजधानी के अकबर रोड पर स्थित लॉन में हुआ। मंच पर रामचंद्रन के अलावा सीईए के सदस्य भुवनेश्वर कालिता, मधुसूदन मिस्त्री, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, पार्टी कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा, महासचिव जनार्दन द्विवेदी मौजूद थे। (Photo: Twitter/INC)

 

Rahul Gandhi INC, Rahul Gandhi Coronation Photos, Rahul Gandhi elevation photos, राहुल गांधी, कांग्रेस अध्‍यक्ष, सोनिया गांधी, Rahul Gandhi emotional photos

सोनिया गांधी ने अपने पुत्र को जिम्मेदारी सौंपने के बाद कहा, ”राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर मैं बधाई देती हूं।” सोनिया गांधी ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से देश के सामने अप्रत्याशित चुनौतियां हैं और भय का माहौल है लेकिन हम इससे भयभीत नहीं हो रहे हैं। (Photo: PTI)

 

Rahul Gandhi INC, Rahul Gandhi Coronation Photos, Rahul Gandhi elevation photos, राहुल गांधी, कांग्रेस अध्‍यक्ष, सोनिया गांधी, Rahul Gandhi emotional photos

इस अवसर पर पार्टी के लगभग सभी वरिष्ठ नेता और युवा पीढ़ी के नेता जुटे हैं। देश भर से पार्टी कार्यकर्ता यहां पहुंचे हैं। यह पहली बार हो रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र समारोह पूर्वक दिया जा रहा है। (Photo: PTI)

 

Rahul Gandhi INC, Rahul Gandhi Coronation Photos, Rahul Gandhi elevation photos, राहुल गांधी, कांग्रेस अध्‍यक्ष, सोनिया गांधी, Rahul Gandhi emotional photos

राहुल के पार्टी कार्यभार संभालने के अवसर पर पार्टी के लगभग सभी प्रमुख नेता, प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष, कई पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री, पार्टी महासचिव आदि जुटे हैं। कांग्रेस मुख्यालय पर आज जश्न का माहौल है। मुख्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ता ढोल बजाकर नाच रहे हैं। कई कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाकर और मिठाई बांट कर अपनी खुशियों का इजहार किया। (Photo: Twitter/INC)

 

  • Rahul Gandhi INC, Rahul Gandhi Coronation Photos, Rahul Gandhi elevation photos, राहुल गांधी, कांग्रेस अध्‍यक्ष, सोनिया गांधी, Rahul Gandhi emotional photosइस मौके पर राहुल की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं। (Twitter/INC)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *