गुजरात चुनाव 2017: हार्दिक पटेल का आरोप- EVM में गड़बड़ी कर BJP गुजरात जीतेगी और हिमाचल हारेगी

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की मतगणना सोमवार (18 दिसंबर) को होगी। नतीजों से पहले, विभिन्‍न एग्जिट पोल्‍स ने भाजपा की जीत की भविष्‍यवाणी की है। दूसरी तरफ, पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (PAAS) नेता हार्दिक पटेल ने आरोप लगाया है कि ‘भाजपा शनिवार-रविवार की रात को इलेक्‍ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में गड़बड़ी करने जा रही है।’ उन्‍होंने ट्वीट किया, ”शनिवार और रविवार की रात को EVM में बड़ी गड़बड़ी करने जा रही है भाजपा। चुनाव हार रही है भाजपा, EVM में गड़बड़ी नहीं होंगी तो 82 सीट भाजपा को मिल रही है।” अगले ट्वीट में हार्दिक ने कहा, ”गुजरात में भाजपा की हार का मतलब है भाजपा का पतन। EVM में गरबडी करके भाजपा गुजरात चुनाव जीतेगी और हिमाचल प्रदेश का चुनाव हारेंगी, ताकि कोई प्रश्न ना उठाए।” हार्दिक ने पहले भी कहा था कि सत्तारूढ़ भाजपा को गुजरात विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा और कांग्रेस को 182 सदस्यों वाली सदन में करीब 100 सीटें मिलने की संभावना है। उन्होंने 14 दिसंबर को अहमदाबाद जिले के विरमगाम में वोट डालने के बाद कहा था, “सरकारी सचिवालय से सरकारी फाइलें गायब होना शुरू हो गई हैं।” पटेल ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी को केवल 70 सीटें ही मिलने की संभावना है।

गुजरात व हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों पर सभी एग्जिट पोलों ने भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलते हुए दिखाया है। एबीपी-सीएसडीएस लोकनीति एग्जिट पोल में गुजराज में भाजपा को अधिकतम 117 सीट और कांग्रेस को 64 सीट मिलते दिखाया गया। इंडिया टुडे-एक्सिस ने भाजपा को 99-113 सीट जीतने का अनुमान लगाया है, वहीं इसने कांग्रेस को 68-82 सीटें दी हैं।

Hardik Patel

@HardikPatel_

शनिवार और रविवार की रात को EVM में बड़ी गरबडी करने जा रही है भाजपा,
चुनाव हार रही हैं भाजपा,EVM में गरबडी नहीं होंगी तो ८२ सीट भाजपा को मिल रही है।

Hardik Patel

@HardikPatel_

गुजरात में भाजपा की हार का मतलब है भाजपा का पतन
EVM में गरबडी करके भाजपा गुजरात चुनाव जितेगी और हिमाचल प्रदेश का चुनाव हारेंगी,ताकि कोई प्रश्न ना उठाए

 टाइम्स नॉउ व इंडिया टीवी-वीएमआर एग्जिट पोल ने भाजपा को गुजरात में 113 सीट व कांग्रेस को 66 सीट मिलने का अनुमान जताया है। 2012 में यहां हुए विधानसभा चुनाव में, भाजपा को 115 सीट और कांग्रेस को 61 सीट मिली थी, वहीं छह सीट अन्य के खाते में गई थी। रिपब्लिक-जन की बात सर्वे ने भाजपा को 108 और कांग्रेस को 74 सीटें मिलते दिखाया। न्यूज एक्स-सीएनएक्स के अनुमान के मुताबिक भाजपा को गुजरात में 110-120 सीटें और कांग्रेस को 65 से 75 के बीच सीट मिल सकती है।

वहीं न्यूज24-चाणक्या ने गुजरात में कांग्रेस को 135 सीट व कांग्रेस को 47 सीट मिलने का अनुमान जताया है। इंडिया टुडे-एक्सिस ने हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस के स्पष्ट हार के संकेत दिए हैं। इस सर्वे के अनुसार 68 सदस्यीय हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भाजपा को 47-55 सीट मिलते हुए दिखाया गया है।

रिपब्लिक टीवी-जन की बात में हिमाचल में भाजपा को 41 व कांग्रेस को 25 सीट दिया है। वहीं न्यूज एक्स-सीएनएक्स ने भाजपा को 42-50 सीट व कांग्रेस को 18-24 सीट मिलते दिखाया है। हिमाचल प्रदेश में एबीपी-सीएसडीएस ने भाजपा को 38 व कांग्रेस को 29 सीट दिया है। वहीं न्यूज 24-चाणक्या के अनुमान के मुताबिक भाजपा को 55 व कांग्रेस को 13 सीटें दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *