VIDEO: जब हिंदू बताकर पाकिस्तान में पीटा गया शख्स, लोगों का रिएक्शन देख हो जाएंगे इमोशनल

हिंदुस्तान और पाकिस्तान भले ही अलग देश हों। लेकिन आज भी दोनों मुल्कों के लोग एक-दूसरे की इज्जत करते हैं। वे धर्म और देश से ऊपर उठकर इंसानियत को तरजीह देते हैं। पड़ोसी मुल्क में इस चीज की बानगी तब देखने को मिली, जब एक शख्स को हिंदू बोलकर धकियाया गया। पीटा गया और दफा हो जाने तक के लिए कहा गया। अचानक कुछ और लोग वहां पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे। पहले तो उन्होंने धक्का देने और पिटाई करने वाले शख्स को रोका। फिर उस शख्स से हिंदू की पिटाई करने का कारण पूछा। पूरा मामला पता लगने पर वे बोले, “हमारा काम है, इसकी मदद करना। इससे मोहब्बत करना। हम हिंदू, ईसाई, सिख, मुसलमान सबकी इज्जत करते हैं। इंसानियत को मानते हैं। यह मुल्क सिर्फ आपका नहीं है। यह सबका है।”

दरअसल, यह घटना असल में नहीं हुई थी। यह तो महज एक सोशल एक्सपेरिमेंट थी। यहां के कुछ युवाओं ने इस मसले पर वीडियो बनाया था, जिसमें वे हिंदू बता कर एक शख्स को पाकिस्तान से खदेड़ रहे थे। वे यह देखना और दिखाना चाहते थे कि पाकिस्तान के लोग हिंदुओं के साथ इस तरह की घटना पर क्या करते हैं।

पाकिस्तान में सरेराह एक शख्स को हिंदू होने के लिए पीटा गया। अन्य लोगों को जैसे ही यह बात पता लगी वे फौरन उसे बचाने के लिए मामले में दखल देने लगे। देखिए आगे उन्होंने क्या किया। (फोटोः यूट्यूब)

वीडियो में एक अन्य जगह पर फिर से हिंदू बताकर एक शख्स को सड़क से हटाया जाता है। उसे धमकी दी जाती है। पगड़ी खींची जाती है। देखिए इतना सब होने के बाद आगे क्या होता है-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *