शैतानों का शहर: कभी ‘पेपर मिल्स’ के लिए था मशहूर, आज बना गया ‘नरक

दुनियाभर में ऐसी बहुत सी जगह हैं जो अपने आप में काफी अजीबोगरीब और रहस्मयी हैं। हम में से हर कोई ऐसी जगहों पर रहना या घूमाना पसंद करता है जो सुरक्षित भी हों लेकिन इस धरती पर बहुत सी ऐसी जगह हैं जो इंसानों के लिए खतरनाक मानी जाती हैं। उन जगहों पर इंसानों का जीवन हमेशा खतरे में रहता है। इनमे से कुछ खतरनाक स्थानों में आज भी लोगों को जाने की मनाही है। चलिए आज हम आपको अमेरिका के उस शहर के बारे में बताते हैं जहां आज भी लोग जाने से डरते हैं और शैतानों का कहते हैं।

हम बात कर रहे हैं अमेरिका, बोस्टन के ‘हेल टाउन’ की। यह टाउन तकरीबन पिछले 40 से ज्यादा साल से वीरान पड़ा है। इस शहर में पक्की सड़के हैं, मकान हैं, बिजली के खंबे हैं लेकिन उनका इस्तेमाल करने के लिए लोग नहीं है। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस शहर को लेकर लोगों के दिल में कितना खौफ होगा। यहां तक कि लोग इस शहर को हेल टाउन और शैतानों का शहर भी कहते हैं।

दरअसल यह बोस्टन समिट काउंटी का सबसे पुराना गांव है जिसे 1806 में कुछ लोगों ने बसाया था। 1820 तक लोगों की तादाद बढ़ी तो उन्होंने यहां पेपर बनाने की फैक्टरी लगा ली। कई पेपर मिल्स होने की वजह से इस शहर का शुरुआती नाम ‘बोस्टन मिल्स’ था।

वहीं 1974 तक आते-आते यहां राष्ट्रीय उद्यान बनाने के नाम पर मकानों को तोड़ा जाने लगा। साथ ही यह अफवाह भी फेला दी गई कि सरकार यहां रासायनिक पदार्थ छिपा रही है। तभी से लोगों को मानना है कि जो भी व्यक्ति उस शहर से समय पर नहीं निकला वह रासायनिक पदार्थों की चपेट में आ गया। यहां तक कि लोग यह भी मानने लगे कि जो लोग वहां मरे उनकी आत्माएं आज भी उस शहर में भटक रही हैं और वहां जाने वाले लोगों को बेहरमी से मार देती है। कुछ लोग इस जगह को शापित मानते हैं तो कुछ लोग मानते हैं कि रात के समय यह शहर नरक में तबदील हो जाता है। इसलिए तभी से यह पूरा शहर वीरान पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *