Live Cricket Score, Ind vs SL 3rd ODI: भारत को सस्ते में लगा पहला झटका, रोहित शर्मा आउट

Live Cricket Score Online, India vs Sri Lanka 3rd ODI Live Score: श्रीलंका ने रविवार को वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में भारत के सामने 216 रनों का लक्ष्य रखा है। इसके जवाब में भारत की ओर से फिलहाल सलामी जोड़ी के रूप में रोहित शर्मा और शिखर धवन बल्लेबाजी कर रहे हैं। श्रीलंका की तरफ से उपुल थरंगा ने सबसे ज्यादा 95 रन बनाए। उनके अलावा सादिरा समाराविक्रमा ने 42 रनों का योगदान दिया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी हुई। यह दोनों जब खेल रहे थे तब लग रहा था कि श्रीलंका बड़ा स्कोर करेगी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने इस जोड़ी को तोड़कर वापसी की और लगातार विकेट लेकर श्रीलंका को 44.5 ओवरों में 215 रनों पर ही सीमित कर दिया। भारत की तरफ से युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव ने तीन-तीन विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट हासिल किए। जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार ने एक-एक विकेट लिया।

भारत अपने घर में अक्टूबर 2015 के बाद से कोई भी वनडे सीरीज नहीं हारा है। ऐसे में वह अपने इसी विजयी क्रम को जारी रखना चाहेगा। इस मैदान पर उसका रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है। भारत ने यहां सात मैच खेले हैं तो एक में जीत हासिल की है। श्रीलंका को उसे हराने के लिए अपनी शीर्ष फॉर्म का प्रदर्शन करना होगा।

Here’s Live Cricket Score Online, India vs Sri Lanka 3rd ODI Live Score Updates:

3.4 ओवर में धनंजय की गेंद पर रोहित ने शानदार छक्का जड़ा मगर चौथी बॉल पर क्लीन बोल्ड। भारत को जल्द पहला झटका लग चुका है। मैदान परश्रेयस अय्यर के रूप में तीसरा बल्लेबाज आ चुका है।

-धनंजय पारी का दूसरा ओवर डालते हुए। पहली तीन गेंदों पर सिंगल। इस ओवर से महज 3 रन बने। भारत ने दो ओवर में बगैर किसी नुकसान के महज 3 रन बनाए हैं।

-श्रीलंका की टीम मैदान पर आ चुकी है। वहीं भारत की ओर से रोहित शर्मा और शिखर धवन सलामी जोड़ी के रूप में मैदान पर आ चुके हैं। सुरंगा लकमल के हाथों में पहला ओवर, जिससे कोई रन आया। भारत- 0/0 (1)

44.5 ओवर में श्रीलंका महज 215 रन पर सिमट गई। भुवनेश्वर कुमार ने गुणरत्ने को आउट किया। भारत के लिए टारगेट कोई कठिन नहीं है। सलामी जोड़ी को टिक कर बल्लेबाजी करने की जरूरत है।

-चहल 44वें ओवर में गेंदबाजी करते हुए। ये ओवर मेडेन रहा। श्रीलंका ने 9 विकेट खोकर 215 रन बना लिए हैं। पिछले 5 ओवर में 7 रन बना श्रीलंका ने 2 विकेट झटके हैं। गुणरत्ने 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।

हार्दिक पांड्या के आखिरी ओवर की पहली ही गेंद पर सुरंगा लकमल (1) आउट। भारत को नौवीं सफलता हाथ लगी। नुवान प्रदीप आखिरी बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर आ चुके हैं।

-कुलदीप यादव पारी का 40वां ओवर डालते हुए। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। अगली दो बॉल पर सिंगल। पांचवीं गेंद पर धनंजय बोल्ड। कुलदीप यादव को तीसरी सफलता। श्रीलंका- 210/8 (39.5)

-अपने सातवें ओवर में चहल की गेंद पर थिसारा परेरा पगबाधा आउट। श्रीलंका को छठा झटका लग चुका है। आठवें नंबर पर सचिथ क्रीज पर आ चुके हैं। गुणारत्ने 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। श्रीलंका- 202/6 (36)

33.5 ओवर में चहल की गेंद पर मैथ्यूज क्लीन बोल्ड। मैदान पर नए बल्लेबाज के रूप में थिसारा परेरा आ चुके हैं। श्रीलंका का तेज रफ्तार स्कोर थम चुका है। अब टीम 5.56 के करंट रन रेट से बल्लेबाजी कर रही है।

-हार्दिक पांड्या के स्थान पर जसप्रीत बुमराह को गेंद सौंपी गई है। पहली गेंद पर कोई रन नहीं। श्रीलंका ने 33 ओवर में 187 रन बना लिए हैं। भारतीय गेंदबाज पांचवें विकेट की तलाश में हैं।

-छठे नंबर पर गुणरत्ने बल्लेबाजी के लिए आ चुके हैं। पारी का 31वां ओवर जारी है। हार्दिक पांड्या की पहली चार गेंदों पर कोई रन नहीं। इस ओवर से महज 1 रन । श्रीलंका 4 विकेट खोकर 176 रन बना चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *