60 लाख कंकालों से भरी पड़ी है यह जगह, कहा जाता है कब्रों का तहखाना

दुनियाभर में ऐसी बहुत सी जगह हैं जो अपने आप में काफी अजीबोगरीब और रहस्मयी हैं। हम में से हर कोई ऐसी जगहों पर रहना या घूमाना पसंद करता है जो सुरक्षित भी हों लेकिन इस धरती पर बहुत सी ऐसी जगह हैं जो इंसानों के लिए खतरनाक मानी जाती हैं। आज हम बात कर रहे हैं पेरिस के फ्रेंच कैटकोम्ज की। यहां इतने लोगों की मौत हुई थी कि उनके लिए कब्र भी कम पड़ गई थी। कब्र की कमी होने की वजह से यहां शवों को एक के ऊपर एक रखकर दफनाना पड़ा था।

पेरिस के फ्रेंच कैटकोम्ज को लोग ‘कब्रों का तहखाना’ भी कहते हैं। साल 1785 में यहां इतने लोगों की मौत हुई थी कि उन्हें दफनाने के लिए जगह भी कम पड़ गई थी। जगह की कमी की वजह से यहां कई शवों को एक ही कब्र में दफनाना पड़ा था।

इस तहखाने को मुर्दों की हड्डियों ओर खोपड़ियों से करीब 2-2 किलोमीटर लंबी दीवार के सहारे बनाया गया है। पेरिस में जमीन से 20 मीटर गहराई में डिजाइन की गई यह जगह ‘कब्रों का तहखाना’ नाम से प्रसिद्ध है।

 यहां 60 लाख डेड बॉडीज को संजोया गया है। फ्रांस की राजधानी पेरिस का कैटकोम्ब लगभग 200 मीटर लंबा है, जहां लगभग 6 मिलियन कंकाल मौजूद हैं। इस कैटकोम्ब को बहुत लोग देखने आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *