गाजियाबाद: 11वीं में पढ़ने वाले स्‍टूडेंट पर 5वीं की छात्रा से बस में छेड़खानी का आरोप, हिरासत में 16 साल का लड़का

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक बेहद की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 11 वीं में पढ़ने वाले एक छात्र के ऊपर 5वीं कक्षा की लड़की से छेड़खानी करने का आरोप लगा है। लड़के की उम्र 16 साल बताई जा रही है। इंडिया.कॉम के मुताबिक लड़के के ऊपर स्कूल बस में नाबालिग लड़की से छेड़खानी करने का आरोप लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल रविवार को उस लड़के को हिरासत में ले लिया गया है और मामले में पूछताछ की जा रही है।

इसके अलावा स्कूल के बच्चे के खिलाफ छेड़खानी करने के आरोप में केस दर्ज किए जाने का एक मामला नवंबर में भी सामने आया था। द्वारका में 4 साल के एक बच्चे के ऊपर अपनी क्लासमेट के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगा था। इस मामले में पुलिस ने बच्चे के खिलाफ केस भी दर्ज किया था। द्वारका पुलिस स्टेशन में लड़की के परिजनों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्ची ने स्कूल से लौटने के बाद प्राइवेट पार्ट्स में दर्द होने की शिकायत अपने माता-पिता से की थी, जिसके बाद उसके परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी।

पैरेंट्स के मुताबिक बच्ची ने स्कूल में जो भी उसके साथ हुआ था, घर आकर उसकी पूरी जानकारी दी थी। बच्ची ने बताया था कि उसकी क्लास के एक लड़के ने उसका स्कर्ट हटाकर उसके प्राइवेट पार्ट में अंगुली डालने की कोशिश की थी। रॉकलैंड अस्पताल में डॉक्टरों ने भी लड़की की जांच करने के छेड़खानी किए जाने की पुष्टि कर दी थी। वहीं अक्टूबर में भी इस तरह की एक अन्य घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया था। राजस्थान के नगरगढ़ इलाके में 12वीं कक्षा के एक छात्र को 8 साल की एक बच्ची के साथ छेड़खानी करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक जब पीड़िता किताबें खरीदने के लिए एक दुकान में गई थी, तब वहां 16 साल के लड़के ने उसके शरीर को अजीब तरीके से छुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *