लंगूर को पेड़ से लटका दो युवकों ने पार की हैवानियत की हदें, कैमरे में कैद हो गए दोनों

महाराष्ट्र के वाशिम से एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दो युवक एक घायल लंगूर के साथ हैवानियत से टॉर्चर करते नजर आ रहे हैं। इन दोनों युवकों ने पहले तो लंगूर को बेरहमी से इतना मारा कि उसकी मौत हो गई। उसके बाद भी इन लोगों का मन नहीं भरा तो मरे हुए लंगूर को दोनों ने एक पेड़ से लटका दिया। पेड़ पर लटकाने के बाद दोनों चप्पलों से और स्टिक से उसकी पिटाई करने लगे। दोनों ने सिर्फ मरे हुए लंगूर के साथ हैवानियत ही नहीं की बल्कि उसे गालियां देते हुए वीडियो भी बनाया।

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ जंगल प्राधिकरण ने एनिमल प्रोटेश्न एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फ्लहाल खबर लिखे जाने तक आरोपियों के गिरफ्तारी की खबर नहीं मिली है।

वीडियो में दिख रहा है कि दो लड़के जिनकी उम्र 22-23 साल के लगभग की लग रही है ने पेड़ से लंगूर को लटका रखा है। दोनों में से एक लड़का मरे हुए लंगूर को लटका कर उसे मार रहा है औऱ गालियां भी बक रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *