मोदी कैबिनेट फेरबदल LIVE: सुबह 10.30 पर राष्ट्रपति भवन में शपथ लेंगे 9 मंत्री

नरेंद्र मोदी आज अपनी कैबिनेट का विस्तार करेंगे। जानकारी के मुताबिक, 9 नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। सुबह 10.30 बजे के करीब कार्यक्रम शुरु होगा। अबतक कुल छह मंत्री खुद से इस्तीफा देकर इन लोगों के लिए जगह खाली कर चुके हैं। वहीं मनोहर पर्रिकर और वेंकैया नायडु के इस्तीफे और अनिल दवे के निधन के बाद उनके पद भी खाली हैं। अनिक दवे पर पर्यावरण मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार था।

नौ मंत्रियों में शिव प्रताप शुक्ला (यूपी से राज्य सभा सांसद), अश्वनी कुमार चौबे ( बिहार के बक्सर से लोक सभा सांसद), वीरेंद्र कुमार (मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से लोकसभा सांसद), अनंत कुमार हेगड़े (कन्नड से सांसद), आर के सिंह (बिहार के आरा से लोकसभा सांसद), हरदीप सिंह, गजेंद्र सिंह शेखावत (राजस्थान के जोधपुर से सांसद), सत्यपाल सिंह (यूपी के बागपत से लोकसभा से सांसद) और अलफोन्स कन्नाथनम का नाम सामने है।

-कोई मंत्री पद का मिलने की वजह से शिवसेना नाराज है। उनका कोई नेता शपथग्रहण में शामिल नहीं होगा।

-अलफोन्स कन्नाथनम ने कहा कि उनको इतना बड़ा पद मिलने की उम्मीद नहीं थी।

-हरदीप सिंह ने मोदी का शुक्रिया किया। उन्होंने कहा कि वह मोदी की टीम का हिस्सा बनने पर खुश हैं।

– शपथ लेने वाले सभी लोगों ने पीएम मोदी ने मुलाकात की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *