आरके सिंह मोदी कैबिनेट में: आडवाणी को किया था गिरफ्तार, जारी किए थे समझौता और मालेगांव ब्लास्ट में आरएसएस से जुड़े आरोपियों के नाम

केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल आरा से लोकसभा सदस्य राज कुमार सिंह  देश के गृह सचिव भी रह चुके हैं। 20 दिसंबर 1952 को पैदा हुए राजकुमार सिंह 1975 बैच के बिहार कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने अपने प्रशासनिक करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया जिनमें केंद्रीय गृह सचिव का पद भी शामिल है। उन्होंने पुलिस आधुनिकीकरण और जेल आधुनिकीकरण की योजनाओं में भी खासा योगदान किया। इसके अलावा वह आपदा प्रबंधन का ढांचा तैयार करने में भी शामिल रहे।

पढ़ने-लिखने के शौकीन राजकुमार सिंह यानी आर के सिंह ने सेंट स्टीफंस कॉलेज, नयी दिल्ली, आर.वी.बी.डेल्फ विश्वविद्यालय (नीदरलैण्ड) से शिक्षा ग्रहण की। वह 2014 में भाजपा के टिकट पर आरा संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित हुए और 16वीं लोकसभा के सदस्य बने। इसके बाद वह विशेषाधिकार समिति, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, कार्मिक, पेंशन और लोक शिकायत, कानून आदि की स्थायी संसदीय समितियों के सदस्य रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *