वीडियो: नर्मदा यात्रा पूरी करने के बाद मध्‍य प्रदेश वापस लौटे दिग्विजय सिंह, पत्‍नी अमृता ने बताया कैसा रहा अनुभव

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नी अमृता राय नर्मदा यात्रा पूरी कर लौट आए हैं। दोनों ने इस यात्रा के अनुभवों को फेसबुक पर साझा किया है। दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता राय इस यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित दिखीं। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर इसे लेकर एक वीडियो जारी किया है। अमृता राय ने कहा है कि मां नर्मदा के तटों का यह दर्शन आध्यात्मिक यात्रा के साथ-साथ सामाजिक यात्रा भी थी। उन्होंने कहा कि ढाई महीने के इस सफर में उन्होंने लगभग 1300 किलोमीटर की यात्रा की। अपने पति दिग्विजय सिंह के साथ पारंपरिक लिबास में लोगों से बात करते हुए अमृता राय ने कहा कि ये अनुभव काफी सकून देने वाला रहा। अमृता राय ने कहा कि मध्य प्रदेश की धरती उनके पति की कर्मभूमि रही है, और इस धरती के साथ अब उनका भी जुड़ाव हो गया है। अमृता ने कहा कि यात्रा के दौरान उन्हें लोगों का काफी सहयोग मिला, और ये यात्रा उनकी जिंदगी में यादगार बनकर रह गयी है।

December 17, 2017 – Amrita Rai view on Re-Entry of Parikrama i…

नर्मदा परिक्रमा के पुनः मध्यप्रदेश में नर्मदा जी के उत्तर तट में प्रवेश करने पर मेरी पत्नी अमृता के विचार।नर्मदे हर ।।#NarmadaParikrama

Posted by Digvijaya Singh on Tuesday, December 19, 2017

अमृता राय ने बताया कि इस यात्रा के दौरान उन्होंने पहाड़, पर्वत, नदी और घाटी सब जगह से होकर गुजरीं और मां नर्मदा के वैभव का एहसास किया। बता दें कि दिग्विजय सिंह ने नर्मदा परिक्रमा यात्रा दशहरे के दिन शुरू की। इस दौरान पूरे छह महीने वह पार्टी के कामकाज और अपने घर परिवार से अलग रहे। ये यात्रा मध्य प्रदेश की 120 और पड़ोसी राज्य गुजरात की चुनिंदा विधानसभा सीटों से होकर गुजरी। यात्रा पर निकलने से पहले दोनों ने जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का आशीर्वाद लिया। नर्मदा यात्रा की वजह से ही दिग्विजय सिंह गुजरात जैसे अहम चुनाव से दूर रहे। बता दें कि अगले साल मध्य प्रदेश में विधानसभा का चुनाव भी है। इस लिहाज से 120 विधानसभा क्षेत्रों में दिग्विजय सिंह की इस यात्रा के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *