चीन ने बनाया दुनिया का सबसे लंबा ‘कांच का पुल’, 218 मीटर की ऊंचाई पर चलकर छूट जाएंगे पसीने!

दुनिया का सबसे लंबा ‘कांच का पुल’ चीन में बनकर तैयार हो चुका है। इस पर चलना किसी के लिए भी आसान नहीं होगा। रविवार को इसे पब्लिक के लिए खोल दिया गया। चीन में पर्ट पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए खास तौर पर इस कांच के पुल को बनाया गया है। एडवेंचर के शौकीनों को भी यह पुल मजेदार रोमांच देगा। चीन के हेबेई प्रांत के शिजियाझुआंग शहर में इस कांच के पुल को बनाया गया है। कांच का यह पुल जमीन से 218 मीटर की ऊंचाई पर बनाया गया है। पुल की लंबाई 488 मीटर और चौड़ाई 2 मीटर है। पुल को दुनिया में सबसे लंबा शीशे का पुल बताया जा रहा है। इस पुल पर चलने वाले लोगों को रोमांच का एक अलग ही अनुभव मिलेगा। कांच के पुल के पर चलना किसी के लिए भी आसान नहीं होता। कांच की जमीन के नीचे से दिखने वाली हजारों फीट गहरी खाई अच्छे-अच्छों के पसीने निकाल देती है। पुल बनाने के लिए मजबूत और पारदर्शी शीशे का इस्तेमाल किया गया है। पुल को बनाने में 1077 शीशे इस्तेमाल किए गए हैं।

चीनी मीडिया कंपनी पीपल्स डेली की रिपोर्ट के मुताबिक, इस पुल को 2,000 लोगों के वजन की क्षमता संभालने के हिसाब से डिजाइन किया गया था लेकिन बताया जा रहा है कि इस पर एक समय में सिर्फ 500 लोग ही मौजूद हो सकते हैं। पीपल्स डेली ने इस शीशे के पुल का वीडियो भी शेयर किया है। इस पुल को बनाने में इंजीनियरों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। शिजियाझुआंग प्रांत में इस पुल को दो पहाड़ियों के बीच बनाया गया है। खबरों के अनुसार यह पुल, चीन के किसी आम पुल की क्षमता के मुकाबले में 3.5 गुना ज्यादा वजन संभाल सकता है। पीपल्स डेली ने 24 दिसंबर को अपने फेसबुक पर इस पुल का वीडियो शेयर किया है। आप देखिए इंजीनियरों का यह हैरतअंगेज अजूबा।

Dare to walk on this?

Dare to walk on this? World's longest glass bridge is ready to open in Shijiazhuang, north China’s Hebei Province, on Dec.24, 2017

Posted by People's Daily, China on Friday, December 22, 2017

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *