Ind vs SL 3rd T20: भारत ने 3-0 से किया श्रीलंका का सूपड़ा साफ

Live Cricket Score, India vs Sri Lanka: भारत ने रविवार (24 दिसंबर) को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में श्रीलंका को पांच विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है। भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 135 रनों पर सीमित कर दिया था। भारत ने इस लक्ष्य को 19.2 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

भारत के लिए मनीष पांडे ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। श्रेयर अय्यर ने 30 रनों का योगदान दिया। रोहित शर्मा ने 27 रन बनाए। इससे पहले भारतीय कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और उनके गेंदबाजों ने इस फैसले को सही ठहराया। मेहमान टीम की तरफ से असेला गुणारत्ने ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। सदिरा समाराविक्रमा (21) ने उनका साथ दिया, लेकिन यह जोड़ी सिर्फ 38 रन ही जोड़ सकी। अंत में दासुन शनाका ने नाबाद रहते हुए 20 रन बनाए। भारत की तरफ से जयदेव उनादकट और हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट लिए। वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।

यहां पढ़ें Live Cricket Score, India vs Sri Lanka 3rd T20 Live Score updates:

आखिरी ओवर थिसारा परेरा डालते हुए। पहली ही गेंद पर धोनी ने डबल लिया। अगली बॉल पर सिंगल। इसी के साथ भारत ने सीरीज 3-0 से जीती।

-नुवान प्रदीप 19वें ओवर के साथ। पहली दो गेंदों पर एक रन के लिए दौड़। अगली बॉल पर डबल। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं। पांचवीं बॉल पर कार्तिक ने 2 रन चुराए। मैच रोमांचक स्थिति में आ चुका है। आखिरी गेंद पर कार्तिक ने छक्का जड़ा। भारत- 133/5 (19)

-थिसारा परेरा के तीसरे ओवर की पहली पांच गेंदों पर सिंगल। भारत को जीत के लिए 12 बॉल पर 15 रन की दरकार। मैच रोमांचक मोड़ पर आ चुका है। धोनी पर काफी हद तक जिम्मेदारी आ चुकी है। भारत- 121/5 (18)

चमीरा के चौथे ओवर की पहली ही गेंद पर मनीष पांडे क्लीन बोल्ड। भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। मनीष पांडे 32 रन बनाकर आउट। धोनी नए बल्लेबाज के रूप में मैदान पर आ चुके हैं। भारत- 116/5 (17)

-मैदान पर दिनेश कार्तिक आ चुके हैं। नुवान प्रदीप अपने तीसरे ओवर के साथ। पहली ही बॉल पर पांडे ने सिंगल निकाल भारत के स्कोर को 100 पर पहुंचाया। पांचवीं गेंद पर पांडे ने चौका जड़ा। भारत- 108/4 (16)

शनका 15वें ओवर के साथ। मनीष पांडे ने दूसरी और तीसरी बॉल पर चौका जड़ा। पांचवीं बॉल पर डबल। आखिरी गेंद पर हार्दिक पांड्या विकेटकीपर के हाथों कैच आउट। भारत को चौथा झटका। भारत- 99/4 (15)

अकिला अपना आखिरी ओवर डालते हुए। अय्यर दूसरी गेंद पर रन आउट। भारत को तीसरा झटका लगा। श्रेयस 32 गेंदों में 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए हार्दिक पांड्या आ चुके हैं। भारत- 87/3 (14)

-चमीरा के तीसरे ओवर की शुरुआत सिंगल के साथ। अगली बॉल पर अय्यर ने दो रन के लिए दौड़ लगाई। इस ओवर में दो वाइड। इस ओवर से 9 रन। जीत के लिए 55 रन की जरूरत। भारत- 81/2 (13)

-शनका पारी के 13वें ओवर के साथ। पहली बॉल पर सिंगल। दूसरी गेंद पर दो रन के लिए दौड़। अगली दो बॉल पर सिंगल। आखिरी बॉल पर पांडे ने छक्का जड़ा। भारत 2 विकेट के नुकसान पर 72 रन बना चुका है।

-अकिला धनंजय अपना तीसरा ओवर डालते हुए। पहली गेंद पर कोई रन नहीं। अगली बॉल पर एक रन के लिए दौड़। तीसरी गेंद पर डबल। इस ओवर से कुल 5 रन बने। टीम इंडिया को 75 रन की दरकार। भारत- 61/2 (11)

थिसारा परेरा के दूसरे ओवर की पहली दो गेंदों पर अय्यर ने डबल लिए। इस ओवर से 6 रन बने। श्रेयस अय्यर 15, जबकि पांडे 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत 10 ओवर में 56 रन बना चुके हैं।

दासुन शनका अपना दूसरा ओवर डालते हुए। पहली दो बॉल पर सिंगल। अगली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं। भारत को जीत के लिए 66 गेंदों में 87 रन की दरकार। श्रीलंका एक और विकेट की तलाश में। भारत- 50/2 (9)

-नुवान प्रदीप पारी के आठवें ओवर के साथ। मनीष पांडे नंबर-4 पर बल्लेबाजी के लिए आ चुके हैं। पहली चार गेंदों पर सिंगल। अगली बॉल पर चौका जड़ा। इस ओवर से 8 रन बने। भारत- 47/2 (8)

शनका अपना पहला ओवर डालते हुए। पहली बॉल पर सिंगल। अगली तीन गेंद सिंगल। चौथी बॉल पर अय्यर ने एक रन के लिए दौड़ लगाई। आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा कुशल परेरा के हाथों कैच आउट। भारत को दूसरा झटका।

-नुवान प्रदीप की पहली गेंद डॉट। अगली दो बॉल पर रोहित ने चौके लगाए। इस ओवर से टीम इंडिया के खाते में 11 रन जुड़े। भारत 1 विकेट के नुकसान पर 37 रन बना चुका है। यहां से उसे जीत के लिए 99 रन की दरकार है। भारत- 37/1 (6)

-मैदान पर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए श्रेयस अय्यर आ चुके हैं। थिसारा परेरा की पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा ने चौका लगाया। अगली गेंद डॉट। रोहित शर्मा 14 गेंदों में 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत- 26/1 (5)

3.1 ओवर में चमीरा की गेंद पर केएल राहुल पगबाधा आउट। भारत ने इसी के साथ रिव्यू भी खो दिया है। राहुल 9 गेंदों में महज 4 रन बनाकर आउट। भारत को लगा पहला झटका। भारत- 21/1 (4)

-तीसरा ओवर अकिला धनंजय के पास। दूसरी गेंद पर रोहित ने चौका लगाया। चौथी बॉल पर जबरदस्त 85 मीटर लंबा छक्का। इस ओवर से 13 रन बने। भारत इस ओवर से खुलकर बल्लेबाजी करता हुआ। भारत- 17/0 (3)

-चमीरा पारी के दूसरे ओवर के साथ। पहली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं। चौथी बॉल पर राहुल ने सिंगल लिया। श्रीलंका बेहद कसी गेंदबाजी करता हुआ। टीम इंडिया ने 2 ओवर मे महज 4 रन बनाए।

-भारत की ओर से सलामी जोड़ी के रूप में केएल राहुल और रोहित शर्मा क्रीज पर आ चुके हैं। अकिला धनंजय के हाथों में पहला ओवर। पहली डिलीवरी वाइड और टीम इंडिया का खाता खुला। भारत- 3/0 (1)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *