हैप्पी बर्थडे ऋषि कपूर: पिता के बचपन का किरदार निभाकर जीता था पहला राष्ट्रीय पुरस्कार

Rishi Kapoor, Neetu Kapoor, Raj Kapoor, ranbir Kapoor, Happy Birthday Rishi Kapoor

4 सितबंर 1952 को ऋषि कपूर का जन्म पंजाबी हिंदू परिवार में मुंबई के चेंबूर में ऋषि राज कपूर और कृष्णा कपूर के घर हुआ था। ऋषि कपूर के दादाजी मशहूर एक्टर पृथ्वीराज कपूर थे। जिन्होंने मुंबई में पृथ्वी थिएटर की स्थापना की थी। ऋषि ने अपने भाईयों के साथ मुंबई के कैम्पियन स्कूल और मायो कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। इस साल एक्टर अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं।

ऋषि कपूर ने अपने पिता की 1970 में आई फिल्म मेरा नाम जोकर के जरिए चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने राज कपूर के बचपन का रोल निभाया था। जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

लीड एक्टर के तौर पर ऋषि की पहली फिल्म बॉबी थी। जिसमें उनके साथ डिंपल कपाड़िया ने डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *