17 बच्चों के साथ रेप और कुकर्म कर पूर्व फौजी बन गया था ‘बेबी किलर’, सीनियर पर फेंका था ग्रेनेड

इतिहास में ऐसी कई सीरियल किलिंग की घटनाएं हुई हैं जिनके बारे में जानकर आज भी लोग सिहर जाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही सीरियल किलर के बारे में बता रहे हैं जिसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थीं। हम बात कर रहे हैं कुख्यात सीरियल किलर दरबार सिंह की। दरबार सिंह एक ऐसा सीरियल किलर था जिसने करीब 17 बच्चों को मौत के घाट उतारा था। इनमें 15 लड़कियां और 2 लड़के शामिल थे। वह बच्चों के साथ रेप और कुकर्म जैसी घिनौनी हरकत कर उन्हें मारकर दफना देता था।

पंजाब के अमृतसर का रहने वाले सीरियल किलर दरबार सिंह ने करीब 20 से ज्यादा बच्चों को अपना शिकार बनाया था लेकिन पुलिस को उसके खिलाफ केवल 17 बच्चों की हत्या के सबूत मिले थे। वह साइकिल पर घूमकर बच्चों को टॉफियों का लालच देकर अपने जाल में फंसाता था और फिर सुनसान जगह ले जाकर उनके साथ हैवानियत करता था और फिर उन्हें मार देता था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दरबार सिंह एक फौजी था लेकिन पठानकोट में तैनाती के दौरान उसने सीनियर ऑफिसर पर हमला करने की वजह से उसे निकाल दिया गया था। उसने अपने सीनियर ऑफिसर पर हैंड ग्रेनेड फेंक दिया था।

दरबार सिंह अकसर प्रवासी मजदूरों के बच्चों को अपना शिकार बनाता था। पहली बार अदालत ने उसे एक प्रवासी मजदूर की बेटी से रेप और हत्या के मामले में 30 साल की कैद की सजा सुनाई थी लेकिन जेल में अच्छे व्यवहार की वजह से उसे वर्ष 2003 में 10 साल में ही रिहा कर दिया था। रिहा होने के बाद उसके अंदर का हैवान फिर जाग गया और वह फिर दरिंदगी करने लगा। सीरियल किलर दरबार सिहं को ‘बेबी किलर’ के नाम से जाना जाने लगा था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *