रीना रॉय के प्रेम में इतने दीवाने थे शत्रुघ्न सिन्हा, शादी की बात सुन बच्चों की तरह बहाए आंसू

इंडस्ट्री में बतौर एक्ट्रेस रीना रॉय को सुभाष घई की फिल्म ‘कालीचरण’ से कामयाबी मिली थी। इस फिल्म में रीना रॉय के आपोजिट शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा थे। इस फिल्म के बाद इन दोनों के बीच अफेयर की खबरें आने लगी थी। रीना और शत्रु की प्रेम कहानी कई दिनों तक अखबारों में सुर्खियों बटोरती रही। रीना और शत्रु की लव स्टोरी को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जाने लगा कि दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे। लेकिन 1980 में शत्रु ने पूनम सिन्हा से शादी कर सभी को हैरान कर दिया था।

शत्रुघ्न की शादी के बाद रीना को लगने लगा की वह अब उनसे शादी नहीं करने वाले, इससे दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगी थी। पिछले साल जनवरी में प्रकाशित हुई ‘एनिथिंग बट खामोश’ किताब में रीना रॉय और शत्रुघ्न के रिलेशनशिप के बारे में कई बातें लिखी हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के जीवन पर आधारित इस किताब की लेखक भारती एस प्रधान ने वह वाकया भी बताया है, जब शत्रुघ्न सिन्हा रीना रॉय की शादी की बात सुनकर बच्चों की तरह फूट-फूटकर रोये थे।

किताब के आधार पर, हुआ यूं था कि निहलानी ने जुहू के एक होटल में शत्रुघ्न को रीना की शादी के बारे में बताया था। निहलानी बताते हैं कि बाद में शत्रुघ्न ने फोन किया और बच्चों की तरह फूट-फूटकर रोने लगे। वह कहते हैं कि उन्होंने पहली बार शत्रु को इस तरह रोते हुए देखा था। हालांकि निहलानी ने राय देते हुए कहा था कि रीना को जाने दो, शादी करने दो। बताते चलें कि शत्रुघ्न सिन्हा भी किताब में लिखी बातों पर अपनी तरफ से मुहर लगा चुके हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि ‘मैंने यह किसी की भी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाए बिना किया है। किताब में कोई अश्लीलता नहीं है। मैंने अपने जीवन की बहुत सारी लड़कियों का जिक्र नहीं किया है। वह आज अपनी जगह पर हैं, उनके बच्चे हैं और उनकी पहचान बताना उचित नहीं होता। फिल्म की पढ़ाई करने के लिए मेरे घर छोड़ने से लेकर फिल्म जगत में मेरे संघर्ष और उसके बाद मेरे जीवन में आने वाली लड़कियों- घरवाली और बाहरवाली तक की कहानी है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *