पत्नी के अंतिम संस्कार का भी नहीं किया इंतजार, वैश्या के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया तो हुई पिटाई, अर्धनग्‍न कर घुमाया

पत्नी की बीमारी के चलते मौत हो गई। पति उसका अंतिम संस्कार करने के लिए एक अन्य महिला के साथ गांव में पहुंचा। अंतिम संस्कार अगले दिन होना था। सुबह के वक्त आरोपी के कमरे से अजीब आवाजें आने लगीं। बाहर सिगरेट पी रहे एक शख्स को लगा कि आरोपी किसी मुश्किल में हैं। उसने परिवार वालों और रिश्तेदार को इकट्ठा कर कमरे में दबिश दी। इसके बाद जो तस्वीर सामने थी, उसने सबके होश उड़ा दिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिम्बाब्वे के ग्वेरू में रहने वाले लूसियस चितूरमनी नाम के शख्स पर पत्नी के अंतिम संस्कार से पहले देह व्यापार करने वाली एक महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगा है।

इंसानियत और रिश्तों को शर्मसार करने वाली इस घटना के बाद घरवालों और रिश्तेदारों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने आरोपी चितूरुमनी की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे और उसके साथ आई महिला को अर्धनग्न कर सड़क पर घुमाया गया।

गांव वालों ने बताया कि आरोपी ने उसने उसके साथ आई महिला को बहन बताया था। घरवालों के मुताबिक आरोपी रात में उसी कमरे में सोया था जिसमें वह महिला रुकी थी। गांव वालों के मुताबिक आरोपी ने न सिर्फ अपनी मृत पत्नी को धोखा दिया बल्कि सबसे झूठ भी बोला। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी बनी हुई है। मामले को लेकर कानूनी कार्रवाई हुई या नहीं, यह जानकारी नहीं लग पाई है। यह अपनी तरह के अनोखा यौन अपराध का मामला है जहां पति ने अपनी पत्नी के अंतिम सस्कार का भी लिहाज नहीं किया और रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया।

आरोपी के एक रिश्तेदार ने कहा- उसके चाचा ने जो करतूत की उससे घिनौना क्या हो सकता है। उसने साबित कर दिया है कि वह जानवरों से भी गया-बीता है और उसके अंदर नैतिकता मर गई है। ग्वेरू कोई यहां शारीरिक संबंध बनाने के लिए कैसे आ सकता है? मैंने जिंदगी में कभी ऐसी घटना के बारे में नहीं सुना। रिश्तेदार ने आगे कहा- हमने चितूरुमनी के सोने का इंतजाम किया था। उसने महिला को बहन बताया था और वे रात के करीब 1 बजे सोने गए तो उन पर भरोसा कर कोई उनके साथ नहीं गया। लेकिन सुबह 5 बजे के करीब एक शख्स हमारे पास आया और कमरे से आ रही अजीब आवाजों के बारे में बताया। इसके बाद जो हुआ सबके सामने है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *