अमेरिका में भारतीय मूल के एक डॉक्टर को इलाज के दौरान दो किशोरियों को गलत तरीके से छूने के आरोप में 10 महीने की जेल

अमेरिका में भारतीय मूल के एक डॉक्टर को इलाज के दौरान दो किशोरियों को गलत तरीके से छूने के आरोप में 10 महीने जेल की सजा सुनाई गई है और जेल की सजा खत्म होने के बाद उन्हें भारत निर्वासित कर दिया जाएगा। गुरुवार को अरुण अग्रवाल (40) ने चार बार अश्लील हरकत करने का जुर्म कबूल लिया। अग्रवाल इससे पहले ओहायो के डेटॉन चिल्ड्रेंस अस्पताल में कार्य करते थे।

उन्होंने वर्ष 2013 और 2015 में चिकित्सकीय जांच के दौरान दो किशोरियों को गलत तरीके से छुआ था। अमेरिका से कथित रूप से फरार होने की कोशिश के दौरान अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया था। एक बयान में सहायक अभियोजन वकील लियोन डेडोन ने आरोप लगाया कि स्थानीय अस्पताल ने पुलिस में इस घटना की रिपोर्ट नहीं की थी। अग्रवाल को अब भारत निर्वासन का सामना करना होगा।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले अमेरिका में भारत में जन्मे एक डॉक्टर और उसकी पत्नी को खतना करने के मामले में भारतीय मूल की एक अन्य डॉक्टर की कथित तौर पर मदद करने को लेकर गिरफ्तार किया गया था। अमेरिका में यह प्रक्रिया अपराध की श्रेणी में आती है। मिशिगन में रहने वाले फखरूद्दीन अत्तार (53) और उनकी पत्नी फरीदा अत्तार (50) पर लिवोनिया के क्लिनिक में नाबालिग लड़कियों का खतना करने की साजिश रचने का मामला दर्ज हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *