CBSE Date Sheet 2018: जानिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं का ग्रेडिंग सिस्टम और मेरिट सर्टिफिकेट

10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 5 मार्च 2018 से होंगी। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने बुधवार को बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी। परीक्षा में अब दो महीने से भी कम का समय बचा है और सभी छात्र इसकी तैयरी में जुट गए हैं। इसी बीच कई ऐसी महत्वपूर्ण बातें हैं जिनका छात्रों को ध्यान रखना जरूरी है। चलिए जानते हैं उन्हीं महत्वपूर्ण बातों के बारे में। गत वर्ष बोर्ड ने 10वीं कक्षा के कन्टीन्यूस एंड कॉम्प्रीहेंसिव इवेलुएशन (CCE) ग्रेडिंग सिस्टम को समाप्त कर दिया था। सेशन 2017-18 की परीक्षा अब सालाना परीक्षा व्यवस्था के तहत होगी। इस परीक्षा को पास करने के लिए 10वीं और 12वीं के छात्रों को न्यूनतम 33 फीसदी अंक हासिल करना जरूरी है। परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को इंटर्नल्स और प्रैक्टिकल्स में न्यूनतम 33 फीसदी अंक हासिल करने होंगे। साथ ही बोर्ड थ्योरी परीक्षा पास करने के लिए भी 33 फीसदी मार्क्स हासिल करने होंगे। वहीं 12वीं के छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल्स, दोनों में अलग-अलग 33 फीसदी मार्क्स हासिल करने होंगे। परीक्षा क्वॉलिफाई करने के लिए एग्रीगेट 33 फीसदी होना अनिवार्य है।

ग्रेड्स
छात्रों को रैंकिंग ऑर्डर के मुताबिक ग्रेड्स दिए जाएंगे। ग्रेड्स इंटर्नल्स और प्रैक्टिकल्स, दोनों के लिए मिलेंगे। चलिए जानते हैं किस प्रकार ग्रेड्स दिए जाएंगे। कुल उत्तीर्ण छात्रों को 8 समूहों में बाटा जाएगा। सबसे ज्यादा अंक पाने वाले छात्रों को A1 ग्रेड और फेल होने वालों को E ग्रेड मिलेगा।

मेरिट सर्टिफिकेट
परीक्षा पास करने वाले शीर्ष 0.1 उम्मीदवारों को विशेष विषय के पास करने पर मेरिट सर्टिफिकेट दिया जाएगा। यह सर्टिफिकेट उन्हें तभी मिलेगा अगर वे बोर्ड द्वारा निर्धारित क्राइटेरिया के मुताबिक परीक्षा पास करते हैं। छात्रों के अंकों का राउंडऑफ जिनके अंक 1000 के सबसे करीब बनेंगे उन्हें सर्टिफिकेट मिलेंगे। अगर यह आंकड़ा 500 से कम होता है को कोई सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *