22 महिलाओं के रेप-हत्या का दोषी: पूर्व पुलिसवाले ने कबूले 59 और मर्डर, बोला- मैं सफाईकर्मी, वेश्याओं के शहर का कर रहा शुद्धिकरण

रूस में 22 महिलाओं से रेप और हत्या के दोषी पुलिसकर्मी मिखाइल पोपकोव ने 59 और मर्डर करने की बात कुबूल कर सनसनी फैला दी। सभी हत्याओं का दोष साबित होने पर पोपकोव रूस का सबसे बड़ा सीरियल किलर बन जाएगा। 53 वर्षीय मिखाइल पोपोकोव बुधवार को साइबेरियन सिटी कोर्ट में हाजिर हुआ। उसके अपराधों को लेकर घंटो सुनवाई हुई। इंटर फैक्स न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक उसने सभी वारदातें 1992 से 2010 के बीच की।  22 महिलाओं से दुष्कर्म और हत्या के मामले में आजीवन सजा भुगत रहा है।

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि पुलिस की नौकरी के दौरान उसने हत्याओं के लिए गाड़ी में लिफ्ट देने का तरीका चुना। वह देर रात महिलाओं को पुलिस कार में लिफ्ट देता। महिलाएं सुरक्षा कारणों से उसकी कार में लिफ्ट ले लेतीं थीं मगर उन्हें नहीं पता होता था कि लिफ्ट देने वाला पुलिसकर्मी सीरियल किलर है। पोपकोव हमेशा वारदात उस समय करता था, जब वह ऑफ ड्यूटी होता था। हत्याओं के लिए वह अपने होम टाउन की आसपास की लोकेशन चुनता था।
यदि 81 हत्याओं की बात सही साबित हो जाती है तो वह 48 हत्याएं करने वाले अलेक्जेंडर और 52 मर्डर के दोषी एंड्रेई चिकटिलो को सीरियल किलिंग के मामले में पीछे छोड़ देगा। जनता में डर न पैदा हो, इसके लिए कोर्ट ने सुनवाई की बातों को सार्वजनिक होने से रोकने के लिए मीडिया को दूर रखा।
कोर्ट में सुनवाई के दौरान पोपकोव ने खुद को क्लीनर(सफाईकर्मी) बताते हुए कहा कि वह शहर को वेश्यामुक्त बनाना चाहता है। एक न्यूज साइट से बातचीत में उसने दिसंबर में कहा था कि महिलाओं को मारने के लिए उसने हथौड़ा या कुल्हाड़ी चुनी। पहले अपराध के बाद उसे थोड़ा सा डर महसूस हुआ। उसने बताया कि वह उन्हीं महिलाओं को लिफ्ट देता था जो नशे में होतीं थीं। अपने करियर के दौरान कई महिलाओं की अस्मत लूटने और मर्डर करते-करते 1998 में पोपकोव रिटायर हो गया। इतने लंबे समय से ताबड़तोड़ वारदात करने वाला यह सीरियल पहले पकड़ से बचा रहा। मगर एक घटना की दोबारा जांच और डीएनए टेस्टिंग के चलते 2012 में पहली बार पकड़ में आया। पोपकोव ने पुलिस अफसरों को घटनास्थल पर ले जाकर बताया कि कैसे उसने बॉडी जला दी थी।
इनवेस्टिगेटर येवगेनी कराचेस्की ने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि आरोपी हत्याओं की अनियंत्रित इच्छा रहता है। उस पर मर्डर का पागलपन सवार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *