Happy Makar Sankranti 2018 Wishes Images: इन शानदार व्हॉट्सऐप, फेसबुक ग्राफिक PHOTOS और मैसेज के जरिए दें खिचड़ी पर्व की बधाई

Happy Makar Sankranti 2018 Wishes: हर वर्ष 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। भारत देश में इस पर्व को विभिन्न रुप में मनाया जाता है जैसे बिहार में इसे खिचड़ी, तमिलनाडु में पोंगल, असम में बिहू आदि कहा जाता है। मकर संक्रांति को भारत में एक महत्वपूर्ण त्योहार के रुप में मनाया जाता है। हिंदू पंचाग के अनुसार माना जाता है कि जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है तब संक्रांति होती है। संक्रांति का नाम उस अनुसार होता है जिस राशि में सूर्य का प्रवेश हो रहा होता है। सूर्य का मकर राशि में प्रवेश करने के कारण इसे मकर संक्रांति कहा जाता है। मकर संक्रांति के दिन गंगास्नान का महत्व माना जाता है।

इसी के साथ इस दिन अन्न की पूजा होती है और प्रार्थना की जाती है कि हर साल इसी तरह हर घर में अन्न-धन भरा रहे। इसी के साथ हर कोई इस पर्व को अपने रीति-रिवाजों के अनुसार मनाता है लेकिन हर पर्व पर अब बधाई देने के लिए मैसेज और फोटोज भेजी जाती हैं। इस बार इन शानदार फोटोज, मैसेज के जरिए अपने परिजनों को बधाई संदेश दे सकते हैं।

तन में मस्ती,
मन में उमंग,
देकर सबको अपनापन गुड़ जैसे मीठापन,
होकर साथ हम उड़ाएं पतंग और भर ले आकाश में अपना रंग।
हैप्पी मकर संक्रांति।।

त्योहार नहीं होता अपना या पराया,
त्योहार नहीं होता अपना या पराया,
त्योहार है वही जिसे सबने मिलकर मनाया,
तो मिला तो गुड़ और तिल और पतंग संग उड़ जाने दो दिल।
हैप्पी मकर संक्रांति।।

मूंगफली दी खुशबू ते गुड़ दी मिठास,
मक्की दी रोटी ते सरसों दा साग,
दिल दी खुशी ते अपनेयां दा प्यार,
मुबारक होने तुआनु मकर संक्रांति दा त्योहार।।

पल पल सुनहरे फूल खिलें,
पल पल सुनहरे फूल खिलें,
कभी ना हो कांटों का सामना,
जिंदगी आपकी खुशियों से भरी रहे,
संक्रांति पर हमारी यही शुभकामनाएं।।

उगता हुआ सूरत दुआ दे आपको,
खिलता हुआ फूल खुशबू दे आपको,
हम तो कुछ देने के काबिल नहीं,
देने वाला हजार खुशियां दे आपको।।

खुशियों के त्यौहार के साथ
नई शुरूआत हो चुकी है
आपको मकर संक्रांति की ढेर सारी शुभकामनाएं।

आशा है कि मकर संक्रांति का त्यौहार
ढेर सारी खुशियां लेकर आए
आपका जीवन हमेशा आनंदमय रहे।

सूर्य का त्यौहार मकर संक्रांति आ गया है
यह त्यौहार आपके जीवन में ज्ञान और खुशी लाए
पूरे साल आपका जीवन प्रकाशमय रहे।

कामना है कि आप भी उचांईयों को छूए
आसमान में उड़ने वाली पतंग के जैसे
आपको और आपके परिवार को मकर संक्रांति
की ढेर सारी शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *