Video: इसरो ने 100मे सैटेलाइट के सफल लॉन्चिंग का रोमांचक वीडियो किया जारी: आप भी देखें

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार (12 जनवरी) को 100वां सैटेलाइट लॉन्च कर बड़ी उपलब्धि हासिल की। शनिवार को इसरो ने इस सफल लॉन्चिंग का वीडियो जारी किया। यह वीडियो सैटेलाइट में लगे कैमरों से बनाया गया है। वीडियो में दिखाए गए दृश्य बड़े ही रोमांचक लगते हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक के बाद एक सभी सैटेलाइट अपनी जगहों पर तैनात होते जा रहे हैं। इसरो ने पीएसएलवी सी-40 के जरिये सबसे भारी कार्टोसैट 2 सीरीज के सैटेलाइट के अलावा 30 अन्य सैटलाइट अंतरिक्ष में भेजे। भारत के लिए यह बड़ी कामयाबी इसलिए भी क्यों कि अंतरिक्ष में भेजे गए 31 सैटेलाइटों में से 3 भारत के हैं और 28 सैटेलाइट 6 देशों कनाडा, फिनलैंड, फ्रांस, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और अमेरिका के हैं। ये सैटेलाइट श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से सुबह 9.29 बजे छोड़े गए थे। इसरो के चीफ एएस किरण ने इसे सैटेलाइटों की सफल लॉन्चिंग को देश के लिए नए वर्ष का उपहार बताया। उन्होंने यह भी कहा कि पिछली बार इस अभियान में कुछ समस्याएं आई थीं, लेकिन इस बार लॉन्चिंग सफल हुई। यह इस साल की पहली अंतरिक्ष परियोजना है और इसरो के सबसे लंबे मिशनों में से एक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *