Ind vs SA: सेंचुरियन टेस्ट में विराट कोहली पर ICC ने लगाया जुर्माना, कटेगी 25% फीस

दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले जारे सेंचुरियन टेस्ट में एबी डिविलियर्स औऱ डीन एल्गर भारत के सामने दीवार बनकर खड़े हो गए हैं। खेल के चौथे दिन दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। इस बीच विराट कोहली पर ICC द्वारा जुर्माना लगाने की खबर आई है। कप्तान विराट कोहली पर ICC ने कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के चलते 25 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया है। सेंचुरियन टेस्ट के तीसरे दिन बारिश के बाद विराट कोहली मैदान के कंडिशन से खुश नहीं थे। उन्होंने अम्पायर से इस पर नाराजगी जताई थी। नाराजगी जाहिर करते हुए विराट ने गेंद तेजी से मैदान पर पटक दी थी। विराट कोहली के इसी रवैये के चलते ICC ने उनपर जुर्माना लगाया है। आपको बता दें कि मंगलवार को सेंचुरियन टेस्ट का चौथा दिन है।

तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट गंवाकर 90 रन बना लिए थे। एबी डिविलियर्स और डीन एल्गर क्रीज़ पर हैं। साउथ अफ्रीका ने दो विकेट पर 99 रन बना लिए हैं। इसी के साथ भारत पर 127 रन की बढ़त बना ली है। तीसरे दिन बल्लेबाज़ी करने आई दक्षिण अफ्रीका ने पहले दो विकेट सस्ते में गंवा दिए। ओपनर एडिन मार्करम और हाशिम अमला को जल्दी पवेलियन लौटना पड़ा। दोनों को जसप्रीत बुमराह ने एलबीडबल्यू आउट किया।

इससे पहले टीम इंडिया ने बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 309 रन बनाए थे। भारतीय पारी में विराट कोहली ने शानदार शतक लगाते हुए 153 रन ठोके थें। पहली पारी के बाद अफ्रीकी टीम को 29 रनों की बढ़त मिली थी। इस बढ़त को विरोधी टीम बड़े स्कोर में तब्दील करने के मकसद से बल्लेबाजी कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *