वीडियो: बाइक पर लड़का-लड़की को देख पागल हो गए शराबी गैंग ने सड़क पर देखते देखते कर दी पिटाई

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शराबियों की भीड़ बाइक पर जा रहे लड़के-लड़की पर टूट पड़ी, और बीच सड़क पर ड्रामा खड़ा कर दिया। यह वीडियो नये साल के मौके पर जश्न का है। 27 सेकेंड के इस वीडियो में दिख रहा है कि कुछ शराबी बेंगलुरु के रिहायशी इलाके इंदिरा नगर में सड़क पर पार्टी कर रहे हैं। तभी एक बाइक पर तीन लोग, जिनमें से दो लड़के हैं और एक लड़की उधर से गुजरने की कोशिश करते हैं। इसी दौरान सड़क पर हंगामा कर रहे एक शख्स को हल्की सी चोट लग जाती है। तभी यह पूरा झुंड इन लड़कों पर टूट पड़ता है और इनकी पिटाई करने लगता है। शराब के नशे में धुत ये लोग इनके चेहरों पर धुआंधार मुक्का मारते हैं। बेंगलुरु पुलिस के मुताबिक ये लड़के नॉर्थ ईस्ट के हैं। इसी हड़बड़ी में लड़की बाइक से नीचे उतर जाती है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि लड़की को चोट लगी है या नहीं। लड़की इन बदमाशों को रोकने की कोशिश करती है, लेकिन ये लोग नहीं रुकते हैं।

 

बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर टी सुनील कुमार के मुताबिक लड़की पर हमला नहीं हुआ था। हालांकि एक पीड़ित गौतम ने कहा कि बाइक पर सवार लड़की उसकी बहन थी और एक शराबी ने उसे थी चांटा मारा था। पुलिस का कहना है कि यह एक रोड रेज का मामला है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।  10 गिरफ्तार लोगों में से 3 नाबालिग हैं। पुलिस का कहना है कि इस वीडियो को शराबियों के एक दूसरे ग्रुप ने शेयर किया है। पुलिस का कहना है कि पुलिस ने खुद पीड़ितों से संपर्क कर केस दर्ज किया है और बाकी कानूनी कार्रवाई की है। बता दें कि पिछले साल भी नये साल के मौके पर बेंगलुरु में कई महिलाओं से छेड़छाड़ की खबरें आईं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *