मुस्लिम धर्म की बंदिशों से परेशान होकर एक लड़की ने हिंदू धर्म अपनाया

मुस्लिम धर्म की बंदिशों से परेशान होकर एक लड़की ने अपना धर्म परिवर्तन करा लिया है। मामला उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले का है। यहां के बनभूलपुरा की रहने वाली शहनवाज़ अब हिंदू धर्म अपना कर सुनीता बन गई है। इंडिया टुडे के रिपोर्ट के मुताबिक इस बात की जानकारी उसने स्थानीय प्रशासन को शपथ पत्र देकर दी है। साथ ही उसने प्रशासन से अपनी सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। उसने साफ किया है कि भविष्य में उसे शहनवाज के बजाय सुनीता के नाम से जाना जाए। सुनीता ने आरोप लगाया है कि उसके घरवाले उसे लंबे समय से प्रताड़ित कर रहे थे और उस पर तमाम तरह की बंदिशें भी लगा दी थी। लड़की ने बताया कि हालात इतने बुरे हो गए थे कि घर में उसे जहर देकर मारने की बात कही जाती थी। उसने कहा कि वो पिछले कुछ समय से घरवालों से छुप-छुप कर रह रही है।

सिटी मजिस्ट्रेट ने मामले की जांच पुलिस को सौंप दी है। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय का कहना है कि एक युवती उनके पास आई और उन्होंने धर्म परिवर्तन की बात को स्वीकारा है। उन्होंने जांच का जिम्मा पुलिस क्षेत्राधिकारी को दिया है। इसके अलावा युवती सुनीता के सुरक्षा को लेकर भी दिए गए प्रार्थना पत्र पर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *