कविता से साधा कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर निशाना- जो कल मेरे लफ्ज़ों पे मरते थे अब कहते हैं मत बोलो

आम आदमी पार्टी में इन दिनों कुछ भी ठीक नहीं चल रहा। एक तरफ जहां पार्टी आंतरिक गुटबाजी का शिकार है तो वहीं पार्टी के 20 विधायक आयोग्य घोषित कर दिए गए हैं। इसके अलावा पार्टी से नाराज चल रहे कुमार विश्वास भी अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते। इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें कुमार मंच पर खड़े कुमार कविता के माध्यम से अरविंद केजरीवाल पर निशाना साध रहे हैं। मंच से कुमार अपने और अरविंद केजरीवाल के रिश्तों पर इशारा करते हुए बोलते हैं कि पुरानी दोस्ती को इस नई ताकत से मत तोलो ये संबंधों की तुरपाई है षडयंत्रों से मत खोलो मेरे लहज़े की छैनी से गढ़े कुछ देवता जो कल मेरे लफ्ज़ों पे मरते थे अब कहते हैं मत बोलो। इसके सात ही आप के 20 विधायकों को अयोग्य करार देने के फैसले को कुमार ने दुखद बताया है।

बकौल विश्वास, संसदीय सचिव नियुक्त करते वक्त उनकी बात की अनदेखी की गयी। इस नियुक्ति को मुख्यमंत्री ने अपना विशेषाधिकार बताया था। जिन विधायकों को आयोग्य घोषित किया गया है उनमें अलका लांबा, आदर्श शास्त्री, संजीव झा, राजेश गुप्ता, कैलाश गहलोत, विजेंदर गर्ग, प्रवीण कुमार, शरद कुमार, मदन लाल खुफिया, शिव चरण गोयल, सरिता सिंह, नरेश यादव, राजेश ऋषि, अनिल कुमार, सोम दत्त, अवतार सिंह, सुखवीर सिंह दाला, मनोज कुमार, नितिन त्यागी और जनरैल सिंह शामिल हैं। भाजपा की प्रदेश इकाई ने राष्ट्रपति के फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे लोकतांत्रिक मूल्यों को संरक्षण प्रदान करने में सहायता मिलेगी। तो वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि यह निर्णय अगर जल्दी आता तो आप राज्यसभा के लिए नामांकन भी नहीं कर पाती। उन्होंने इस प्रक्रिया को एक महीने से ज्यादा समय तक लटकाने के लिए आप और भाजपा में संधि का आरोप लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *