रोमांच के लिए नर्स ने अस्पताल में मार डाले 99 मरीज, जानें कैसे करता था हत्याएं

जर्मनी में दो लोगों के कत्ल के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहे पुरुष नर्स पर अस्पताल में 97 मरीजों को मार डालने का आरोप लगा है। अगर वह इस मामले में दोषी पाया गया तो वह यहां हुए युद्ध के बाद का सबसे घातक सीरियल किलर होगा। आरोपी नर्स की पहचान नील्स एच. के रूप में हुई है। आरोप है कि वह अपनी बोरियत भगाने के लिए इन घटनाओं को अंजाम देता था। आरोपी के अलावा यहां के लोवर सैक्सनी स्थित दो अस्पतालों के खिलाफ भी शिकायतें दी गई थीं, जहां उसने ने तकरीबन सात साल काम किया था। दो लोगों के कत्ल और हत्या के प्रयास के मामले में उसे साल 2015 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। कोर्ट में ट्रायल के दौरान आरोपी ने नर्स रहने के दौरान 90 से अधिक मरीजों को मार डालने की बात कबूली। सोमवार को ओल्डनबर्ग पब्लिक के अभियोजक ने इस बात की पुष्टि कि नील्स पर 97 लोगों के कत्ल का आरोप लगा है।

साल 2003 से 2005 के बीच डेल्मेनहॉर्स्ट में बतौर नर्स उसने 62 मरीजों को मौत के घाट उतारा था। बाकी की हत्याओं को उसने साल 1999 से लेकर 2000 के बीच में अंजाम दिया। ट्रायल के दौरान पता लगा कि वह रोमांच के लिए इन घटनाओं को अंजाम देता था। ऐसा कर वह अपने रोज के बोरियत भरे रूटीन से छुटकारा पाना चाहता था। अभियोजक के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी खास किस्म के ड्रग्स का इस्तेमाल करता था।

पुलिस के मुताबिक, स्वास्थ्य अधिकारियों की पिछली जांच-पड़ताल आरोपी नर्स को ऐसा करने से रोक सकती थी। फिलहाल इस मामले की तफ्तीश जारी है। पुलिस को आशंका है कि इस मामले में अस्पताल के किसी और पूर्व स्टाफ का हाथ भी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *