क्रिकेट के बाद अब एक्टिंग की दुनिया में धमाका करने को तैयार युवराज सिंह

क्रिकेट की दुनिया में धमाल करने के बाद अब क्रिकेटर युवराज सिंह बॉलीवुड में भी कदम रखने वाले हैं। खबर है कि जल्द ही युवराज सिंह वेब सीरीज के माध्यम से एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू करेंगे। इंडिया टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 36 साल के युवराज सिंह वेब सीरीज इनसाइड एज में नजर आएंगे। दरअसल, वेब सीरीज इनसाइड एज के दूसरे सीजन में युवराज सिंह के होने की भी खबर है। यह वेब सीरीज अमेजोन प्राइम पर दिखाई जाएगी। इससे पहले इस ‘इनसाइड एज’ के पहले भाग में ऋचा चड्ढा विवेक ओबेरॉय एक्ट कर चुके हैं।

बता दें, साल 2017 में इस वेब सीरीज का पहला सीजन आया था। ‘इनसाइड एज’ को अमेजोन प्राइम पर शुरू किया गया था। वेब सीरीज में विवेक ओबेरॉय और ऋचा चड्ढा के अलावा, संजय सूरी, अंगद बेदी, तनुज वीरवानी, सिद्धार्थ चतुर्वेदी, सारा जान और अमित सइल भी भी थे। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने फेवरेट क्रिकेट के नाम का खुलासा किया। वो क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ही हैं। दीपिका ने इस बात का खुलासा हाल ही में एक इंटरव्यू में किया।

2007-2008 के दौरान जब धोनी टीम इंडिया के कैप्टन थे तब उनका करिअर क्रिकेट की दुनिया में चरम पर था। उनके नाम का क्रिकेट में डंका बजता था। वहीं दीपिका पादुकोण भी तब तक सुपरस्टार एक्ट्रेसेस में शुमार हो चुकीं थीं। इसी दौरान धोनी ने दीपिका को मैच देखने के लिए इनवाइट किया था। यहीं से दोनों की मुलाकातों का सिलसिला बढ़ता गया। इतना तक माना जाता है कि महेंद्र सिंह धोनी ने दीपिका पादुकोण के लिए ही अपनी लंबी जुल्फों को छोटा कराया था।

धोनी ने साल 2007 में एक टी20 मैच देखने के लिए दीपिका को न्योता दिया था, जिसे उन्होंने स्वीकार भी किया था। खबरों की मानें तो साल 2007-2008 में एम एस धोनी ने दीपिका पादुकोण को शादी के लिए प्रपोज भी किया था। वहीं उनके दोस्त धोनी को दीपिका करके चिड़ाते थे। धोनी और दीपिका का रिश्ता उस वक्त खत्म हो गया, जब दीपिका क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ नजर आई थीं। उस समय दीपिका युवराज के साथ अपना 22वां जन्मदिन मनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया गई थीं। दीपिका को यशराज की एक फिल्म की शूटिंग के लिए ऑस्ट्रेलिया में एक महीना बिताना था लेकिन वह युवराज के साथ वक्त बिताने के लिए शूटिंग शुरू होने के दो दिन पहले ही पहुंच गईं। इसके बाद युवराज का नाम दीपिका से जुड़ने लगा और धोनी ने दीपिका से दूरी बना ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *