24 घंटे खुला रहता है धोनी का कमरा- पढ़ें जूनियर क्रिकेटर ने माही के बारे में किए क्या खुलासे

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने शांत स्वभाव के कारण क्रिकेट फैंस के फेवरेट हैं। माही को फैंस ने बेहद ही कम मौके पर गुस्से में देखा है। खुद जूनियर क्रिकेटर दीपक चाहर उनके व्यक्तित्व के मुरीद हैं। एक इंटरव्यू के दौरान दीपक चाहर ने कहा कि- ‘धोनी से काफी कुछ सीखने को मिला। मैंने ना सिर्फ उनके साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया बल्कि उनका खुद का कमरा भी किया है। उनका कमरा 24 घंटे खुला रहता है।’

चाहर ने बताया कि ‘धोनी जूनियर खिलाड़ियों का हमेशा ख्याल रखते हैं। डिनर टेबल पर हमें शामिल करने में कोई संकोच नहीं करते। ऐसे में जूनियर खिलाड़ी उनके साथ असहज महसूस नहीं करते। जूनियर्स को महेंद्र सिंह धोनी से काफी कुछ महत्वपूर्ण सलाह मिलती रहती है।’

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने 90 टेस्ट मैचों की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते हुए 4876 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 33 अर्धशतक और 6 शतक जड़े। वहीं बात अगर 312 वनडे मैचों की करें तो धोनी ने 51.55 के स्ट्राइक के साथ 9898 रन बनाए हैं, जबकि 86 टी20 मैचों में माही 1364 रन जुटा चुके हैं। उन्होंने अपने नेतृत्व में भारत को दो बार विश्व विजेता बनाया है। इतना ही नहीं धोनी की कप्तानी में टीम टेस्ट में पहले स्थान पर पहुंची थी।

धोनी हाल ही में पद्मभूषण पाने वाले 11वें क्रिकेटर बने हैं। इससे पहले अपने बेहतरीन खेल के चलते वह अर्जुन अवार्ड, राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड और पद्म श्री से नवाजे जा चुके हैं। फिलहाल टीम इंडिया साउथ अफ्रीका में टेस्ट मैच खेल रही है। इस फॉर्मेट से संन्यास ले चुके माही वनडे और टी20 सीरीज के लिए जल्द साउथ अफ्रीका दौरे पर हैं। 6 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच एक फरवरी को डरबन में खेला जाएगा और आखिरी मुकाबला 16 फरवरी को सेंचुरियन में होगा। वहीं टी20 सीरीज 18-24 फरवरी के बीच होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *