वीरेंद्र सहवाग ने ‘भारत माता की जय’ के साथ लिखा कुछ ऐसा कि लोग कासगंज हिंसा से जोड़ने लगे तार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने ‘भारत माता की जय’ लिखते एक ऐसा ट्वीट किया कि लोगों ने इसे कासगंज हिंसा से जोड़ते हुए उन्हें ही ट्रोल करना शुरू कर दिया। सहवाग ने ट्वीट कर कहा, “हमारा भारत बहुत ही अनोखा देश है। ‘भारत माता की जय’।” उनके इस ट्वीट पर लोगों ने उत्तर प्रदेश के कासगंज में हुई सांप्रदायिक हिंसा का मामला उठा दिया। एक ट्विटर यूजर ने कहा कि हिंदुस्तान में आज-कल भारत माता की जय बोलने पर गोली मार दी जा रही है। वहीं एक ट्विटर यूजर ने कहा कि अच्छा हुआ कि सहवाग ने आज ही खुलेआम भारत माता की जय बोल दी, नहीं तो वह दिन भी दूर नहीं जब इसके लिए भी परमिशन लेनी पड़े। तिरंगा निकालने पर आज गोली मारी जा रही है। ज्यादातर ट्विटर यूजर्स ने कासगंज हिंसा का मामला उठाते हुए यही कहा है कि भारत में आज-कल भारत माता की जय बोलने पर भी गोली मार दी जा रही है। वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘ज्यादा जोर से मत बोलो, नहीं तो जैसे कासगंज में चंदन गुप्ता को मारा गया है वैसे ही आपको भी कोई मार देगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *