आगामी रेल बजट में हुई ऐसी संभावित घोषणा तो बदल जाएगी भारतीय रेल की इमेज

Rail Budget 2018 Date: रेल बजट 2018 पेश होने का समय आ गया है। 1 फरवरी 2018 को रेल बजट पेश किया जाए। दरअसल मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद रेल बजट को भी आम बजट का ही हिस्सा बना दिया गया है। जब 2017-18 का आम बजट पेश किया गया था तब पहली बार ऐसा हुआ था कि रेल बजट को अलग से पेश नहीं किया गया था। आम बजट का हिस्सा  होने के कारण अब रेल बजट भी 1 फरवरी को ही पेश किया जाएगा। रेल बजट को भी संसद में वित्त मंत्री अरुण जेटली ही पेश करेंगे। पहला रेल बजट 1924 में पेश किया गया था। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के नाम सबसे ज्यादा बार रेल बजट पेश करने का रिकॉर्ड है। लालू यादव ने 6 बार रेल बजट पेश किया है। ममता बनर्जी रेल बजट पेश करने वाली पहली महिला रेल मंत्री हैं। 2002 में उन्होंने रेल बजट पेश किया था। सुरेश प्रभु अंतिम रेल मंत्री हैं जिन्‍होंने 2016 में अंतिम बार रेल बजट पेश किया।

ममता बनर्जी रेल बजट पेश करने वाली पहली महिला रेल मंत्री हैं। 2002 में उन्होंने रेल बजट पेश किया था। सुरेश प्रभु अंतिम रेल मंत्री हैं जिन्‍होंने 2016 में अंतिम बार रेल बजट पेश किया। रेल बजट का सीधा प्रसारण 24 मार्च 1994 से शुरू  हुआ। भारतीय रेल, भारत में एक सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम (पीएसयू) है। यह लगभग 13.6 लाख लोगों को रोजगार प्रदान करती है। भारत में पहली यात्री ट्रेन 16 अप्रैल 1853 में महाराष्ट्र के मुंबई और ठाणे के मध्य चलाई गई थी। दिल्ली के चाणक्यपुरी में स्थित रेलवे सूचना प्रणाली (सीआरआईएस) द्वारा पहली बार 1986 में आरक्षण प्रणाली की शुरुआत की गयी। 1921 में ब्रिटिश राज में इकोनॉमिस्ट विलियम मिशैल ऑकवर्थ को भारतीय रेलवे कमेटी का चेयरमैन बनाया गया था।

भारतीय रेलवे की पूरी सिग्नल प्रणाली के पूर्ण आधुनिकीकरण के लिए 78,000 करोड़ रुपए की लागत को आगामी बजट में अन्य सुरक्षा उपायों के बीच मंजूरी मिल सकती है। रेलवे को इस बार सकल बजट सहयोग (जीबीएस) का 65,000 करोड़ रुपए मिलने की उम्मीद है। इसमें बीते साल के मुकाबले 10,000 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है। रेलवे अपने अवसंरचना विकास व सुरक्षा उपायों को बढ़ाने के लिए अपने आंतरिक संसाधनों व बाजार से धन जुटाने के लिए आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *