राजस्थान उपचुनाव नतीजे 2018 LIVE: BJP को लगेगा झटका? कांग्रेस सभी सीटों पर आगे

Rajasthan, West Bengal By Election Result 2018 Live: राजस्‍थान की दो लोकसभा और एक विधानसभा तथा पश्चिम बंगाल की एक लोकसभा सीट पर मतों की गणना जारी है। गुरुवार (1 फरवरी) को सुबह 8 बजे मतगणना प्रारंभ हुई। पश्चिम बंगाल के नोआपारा, जहां कांग्रेस विधायक मदुसूदन घोष के निधन के चलते उपचुनाव हुआ, तृणमूल के सुनील सिंह ने अपने करीबी प्रतिद्वंदी भाजपा के संदीप बनर्जी को 63,000 से ज्यादा वोटों से मात दे दी। उलुबेरिया में तृणमूल की सजदा अहमद जो दिवगंत सांसद सुल्‍तान अहमद की बेवा हैं, वे भाजपा के अनुपम मलिक से 68,000 मतों से आगे हैं। राजस्‍थान के अलवर में भाजपा के जसवंत सिंह यादव का मुकाबला कांग्रेस के करण सिंह यादव से है, जबकि अजमेर में कांग्रेस के रघु शर्मा को भाजपा के राम स्वरूप लांबा से चुनौती मिल रही है। मंडलगढ़ सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा के शक्ति सिंह हाडा और कांग्रेस के विवेक धाकड़ के बीच है। अजमेर में कांग्रेस के रघु शर्मा को शुरुआती दौर में बढ़त मिलती दिख रही है। वह 22,651 वोटों से आगे हैं। निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक, अलवर में करण सिंह यादव 39,246 वोटों से आगे चल रहे हैं।

राज्य में 2018 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह उपचुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण आंके जा रहे हैं। मंडलगढ़ में भी कांग्रेस को बढ़त हासिल हो गई है। अब यहां से कांग्रेस के विवेक धाकड़ लगभग 116 वोट से आगे चल रहे हैं। 10 राउंड की गिनती के बाद हाडा को 32,216 वोट मिले थे जबकि विवेक को 31,882, मगर अब कांग्रेस ने बढ़त बना ली है।

कांग्रेस अब राजस्‍थान की सभी सीटों पर लीड कर रही है। अजमेर में कांग्रेस को अब तक 108161 वोट मिले जबकि बीजेपी को 85510। यहां कांग्रेस 22651 मतों से आगे है। अलवर में कांग्रेस ने 172535 मत हासिल किये हैं, जबकि बीजेपी को 133289 वोट मिले हैं। कांग्रेस की बढ़त 39,246 मतों की है। मंडलगढ़ में कांग्रेस को 35166 वोट, बीजेपी को 35050 वोट मिले हैं। यहां कांग्रेस 116 वोट से आगे है।

– न्‍यूज18 के अनुसार, अलवर में अब तक कांग्रेस उम्‍मीदवार को 1,72535 वोट मिले हैं। भाजपा उम्‍मीदवार अब तक 1,33,289 वोट पाने में कामयाब रहे हैं। जयपुर में कांग्रेस पार्टी के दफ्तर पर कार्यकताओं ने जश्‍न मनाना शुरू कर दिया है।

– एएनआई से बातचीत में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, ”शुरुआती रुझान साबित करते हैं कि जनादेश सरकार के खिलाफ है। उम्‍मीद है कि कांग्रेस की बढ़त और बढ़ेगी। वसुंधरा जी और उनकी सरकार को लोगों ने पूरी तरह खारिज कर दिया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *