BUDGET 2018 LIVE Streaming: यहां देखें संसद से अरुण जेटली की आम बजट 2018 हिंदी में पूरा भाषण

Budget 2018 Live Streaming (आम बजट २०१८): आम बजट आज 11 बजे से संसद में पेश किया जा रहा है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि प्री नर्सरी से 12वीं तक सभी को शिक्षा पर जोर दिया जाएगा। डिजिटल पढाई को बढ़ावा देंगे। बच्चों को स्कूल तक पहुंचाना बड़ा लक्ष्य है। आदिवासियों के लिए एकलव्य विद्यालय बनाए जाएंगे। बडोदरा में रेलवे यूनिवर्सिटी बनेगी। स्कूलों में ब्लैक बोर्ड की जगह डिजिटल बोर्ड लगाए जाएंगे। हेल्थ वेलनेस केंद्र बनाने पर 1,200 करोड़ का फंड। 10 करोड़ गरीब परिवारों मेडिकल खर्च मिलेगा। हर परिवार को एक साल में 5 लाख का मेडिकल खर्च मिलेगा। देश की 40 फीसदी आबादी को सरकारी हेल्थ बीमा मिलेगा। 24 नए मेडिकल कॉलेड खोले जाएंगे। व्यापार शुरू करने के लिए मुद्रा योजना के लिए 3 लाख करोड़ रुपए का फंड वहीं छोटे उद्योगों के लिए 3794 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

बिचौलियों पर लगाम से भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है। कृषि उत्पादन रिकॉर्ड पर है। न्यूनतम समर्थन मूल्य डेढ गुना बढ़ाने का ऐलान किया गया है। किसान का कर्ज लेना आसान बनाएंगे। किसानों के कर्ज के लिए 11 लाख करोड़ रुपए का फंड। आर्थिक सुधार पर सरकार ईमानदारी से काम कर रही है। जरूरत मंदो तक सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। अनाज का उत्पादन रिकॉर्ड पर है। 27.5 करोड़ टन अनाज का उत्पादन हुआ है। जीएसटी को आसान बनाने की कोशिश जारी है। 2022 तक हर गरीब को घर देने का ऐलान किया। देश में 2 करोड़ शौचालय और बनाए जाएंगे। सभी फसलों का समर्थन मूल्य मिलेगा अभी कुछ ही फसलों का मिलता है। 4 करोड़ घरों में सौभाग्य बिजली योजना से कनेक्शन। दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण से निपटने के लिए नई स्कीम। प्री नर्सरी से 12वीं तक सभी को शिक्षा देने पर जोर। डिजिटल पढाई को बढ़ावा देने पर भी जोर। बच्चों को स्कूल तक पहुंचाना बड़ा लक्ष्य। आदिवासियों के लिए एकलव्य विद्यालय बनाए जाएंगे। बडोदरा में रेलवे यूनिवर्सिटी बनेगी।

हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेंगे। अर्थव्यवस्था पटरी पर है। हम 2.5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था हैं। हमरा फोकस गांव के विकास पर होगा। सरकार ने पारदर्शी शासन दिया है। सर्विस सेक्टर में 8फीसदी की दर से तरक्की हो रही है। सरकारी सेवाएं ऑनलाइन करने का प्रयास किया जा रहा है। नया ग्रामीण बाजार ई-नैम बनाने का ऐलान किया। खरीफ की फसल का समर्थन मूल्य उत्पादन की लागत से डेढ गुना है। आलू प्याज टमाटर के लिए ऑपरेशन ग्रीन। आलू प्याज टमाटर के लिए 500 करोड़ रुपए मिलेंगे। किसान क्रेडिट कार्ड पशु पालकों को भी मिलेगा। 42 मेगा फूड पार्क बनाए जाएंगे। 8 करोड़ गरीब महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए जाएंगे।

बजट पेश करेंगे। वित्त मंत्री अरुण जेटली संसद पहुंच गए हैं। इसके अलावा बजट के दस्तावेज भी संसद पहुंच गए हैं। इस बार सबसे खास बात है कि टैक्स और कॉर्पोरेट का पार्ट छोड़कर बाकी का वित्त मंत्री का भाषण हिंदी में होगा। वित्त मंत्री ने कहा पीएम मोदी के फैसले से देश तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था बन गया है। पहुंचने से पहले वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति से भी मुलाकात की थी। बड़े बिजनेसमैन से लेकर आम आदमी तक सबकी निगाहें बजट पर टिकी हैं। अब देखना ये है कि इसमें किसके लिए क्या मिलने वाला है। आज कारोबारी दिन भी है। सेंसेक्स 200 पॉइंट ऊपर चढ़ गया है।

2016 के आम बजट में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने वादा किया था कि साल 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। आप संसद में होने वाले बजट भाषण को लाइव देख सकते हैं। वित्त मंत्री अरुण जेटली को बजट पेश करने के दौरान टीवी के अलावा कंप्यूटर और अपने मोबाइल पर लाइव देख सकते हैं। पहले सिर्फ टीवी पर ही बजट का लाइव देख सकते थे, तो सबसे पहले टीवी की ही बात करते हैं। टीवी पर इसका लाइव प्रसारण लोक सभा टीवी और दूरदर्शन पर देख सकते हैं। इसके अलावा लगभग सभी न्यूज चैनलों पर बजट स्पीच का लाइव प्रसारण किया जाएगा। आप अपने कंप्यूटर या मोबाइल पर इसका लाइव प्रसारण https://budgetlive.nic.in/, पीआईबी इंडिया के ट्विटर (https://twitter.com/PIB_India) और सरकार की वेबसाइट https://webcast.gov.in/ पर देख सकते हैं।

जीएसटी लागू होने के बाद मोदी सरकार का यह पहला आम बजट है। वहीं मोदी सरकार का इस कार्यकाल का यह आखिरी पूर्ण बजट होगा। लोगों को आम बजट से काफी उम्मीदें हैं। इस बार वित्त मंत्री टैक्स स्लैब को 2.5 लाख रुपए सालाना से बढ़ाकर 3 लाख रुपए कर सकते हैं। इसके अलावा 5 से 10 लाख रुपए सालाना कमाने वालों को भी 10 फीसदी इनकम टैक्स के दायरे में लाया जा सकता है। इसके अलावा 10 से 20 लाख रुपए सालाना कमाने वालों को 20 फीसदी टैक्स स्लैब के दायरे में लाया जा सकता है। वहीं 20 लाख रुपए से ज्यादा कमाने वालों को 30 फीसदी टैक्स के दायरे में लाया जा सकता है।

आम बजट 2018 LIVE: यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स

इस बार संसद में पेश हुए आर्थिक सर्वे में वित्त वर्ष 2018-19 में जीडीपी ग्रोथ 7 फीसदी से लेकर 7.5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है। मौजूदा वित्त वर्ष में जीडीपी 6.75 फीसदी हो सकती है। नवंबर 2016 के बाद से 18 लाख नए टैक्सपेयर बने हैं। अप्रत्यक्ष करदाताओं में भी बढ़ोतरी की उम्मीद जताई गई है। जीएसटी लागू होने के बाद से अप्रत्यक्ष कर चुकाने वालों की संख्या में 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। इस साल चालू खाता घाटा 1.5 से लेकर 2 फीसदी तक रह सकता है। वहीं वित्त वर्ष 2017-18 के लिए राजकोषीय घाटा 3.2 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *