बेंगलुरु रैली में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- कांग्रेस का काउंटडाउन शुरू, कर्नाटक से जाने का वक्त आ गया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार (4 फरवरी, 2018) को चुनावी राज्य कर्नाटक में भाजपा की 90 दिनों की यात्रा की समाप्ति के मौके पर बेंगलुरु में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे। इस यात्रा का नाम ‘नव कर्नाटक निर्माण यात्रा’ था। कर्नाटक में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। यहां उन्होंने कहा कि कर्नाटक मैं पहले भी आया हूं लेकिन जिस तरह की भीड़ इस बार की रैली में देखने को मिली ऐसा दृश्य कभी देखने को नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अब कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। नव कर्नाटक के लिए परिवर्तन जरूरी है।

अपडेट-

– हम देश को नई ऊंचाईयों पर, सबको साथ लेकर आगे बढ़ना चाहते हैं। हमारे देश में संसाधन की कोई कमी नहीं है।

– विरोध करने वाले को विरोध की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़े, ये लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है। जिस तरह से बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है, इस से सामाज पर गहरी चोट पहुंची है और इस चोट का जवाब वोट से देना है।

– आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से देश का स्वास्थ्य स्तर और भी सुधरेगा। जब देश के गरीबों को समय पर इलाज मिलेगा तो बार-बार बीमार पढ़ने का उसका भी सिलसिला रुकेगा। केंद्र में एनडीए की सरकार को कर्नाटक की भाजपा सरकार का साथ मिलेगा तो कर्टनाक का भी विकास होगा। कांग्रेस का मतलब सिर्फ भ्रष्टाचार, वंशवाद है। भाजपा सरकार मुस्लिमों के लिए तीन तलाक बिल लेकर आई लेकिन कांग्रेस एक बार फिर तीन तलाक बिल के विरोध में खड़ी हो गई।

– गरीबों के प्रति जो लापरवाही कर्नाटक सरकार ने की है ऐसी किसी सरकार ने नहीं की। यहां गरीबों के लिए शौचालय पूरी तरह नहीं बनवाए गए। केंद्र सरकार ने कर्टनाक के लिए हजारों करोड़ दिया। इसका सत्तर फीसदी अभी सरकार ने खर्च भी नहीं किया। कांग्रेस को कर्नाटक की जनता को जवाब देना होगा। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत राज्य सरकार को 836 करोड़ रुपए दिए गए। इसमें भी सरकार करोड़ों रुपए खर्च नहीं कर पाई। गरीबों के विकास के लिए 100 करोड़ भी कर्नाटक सरकार खर्च नहीं कर पाई।

– हमारा सपना हर गरीब को घर देना का है। इसके लिए हम काम कर रहे हैं। लोगों के लिए घर बनवाए जा रहे हैं। सरकार घर बनवाने के लिए ग्रामीणों को ब्याज में छूट भी दे रही है।

– कर्नाटक की सरकार भ्रष्टाचार में नए-नए रिकॉर्ड्स बना रही है। कभी 250 करोड़ तो कभी 2500 करोड़ का घोटाला हो रहा है। कर्नाटक की सरकार दस फीसदी की है क्योंकि यहां दस फीसदी चढ़ावा चढ़ाए बिना कोई काम नहीं होता।

– जब गांवों को सारी सुविधाएं मिलेंगी तब पलायन कम होगा और शहरों से दबाव कम होगा।  कर्नाटक में बीजेपी की सरकार होती तो जनता को फायदा होता। कर्नाटक में बीजेपी की सरकार होगी तो लोगों को ज्यादा फायदा।

– बेंगलुरु में अपराधी तत्व सामान्य नागरिकों की जिंदगी को परेशान करते हैं।

– कांग्रेस के राज में किसानों के हित में कोई काम नहीं हुआ। हमारी सरकार में किसानों को यूरिया के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

– येदुरप्पा भाजपा की ओर मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *