संतान इच्छा पूर्ति के लिए किया जाता है शुद्ध घी से शिवलिंग का अभिषेक, जानें किन वस्तुओं से प्रसन्न होते हैं शिव

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोमवार को चंद्र देव का दिन माना जाता है। इस दिन भगवान शिव का पूजन करने से सिर्फ धन लाभ ही नहीं, कई शारीरिक और मानसिक परेशानियां भी दूर होती हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग अभिषेक और उस पर अर्पित किए जाने वाली वस्तुएं अलग महत्व रखती हैं। हिंदू धर्म में देवी-देवताओं के पूजन में खुशबु से भरे फूलों का महत्व माना जाता है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता नहीं होती है। ये ऐसे देव हैं जो अपने भक्तों से बहुत ही जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। कहा जाता है कि ये जितना जल्दी प्रसन्न होते हैं उतना ही तेज इनका क्रोध भी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि शिवलिंग के अभिषेक से सिर्फ धन-धान्य लाभ ही नहीं नपुसंकता से भी छुटकारा मिलता है।

– यदि व्यक्ति के बिजनेस में हानि हो रही हो और दिन-प्रतिदिन कर्ज बढ़ रहा है तो सोमवार के दिन भगवान शिव को चावल अर्पित करने चाहिए। माना जाता है कि पके हुए चावलों से शिवलिंग का श्रृंगार करने से कुंडली का मंगल दोष शांत होता है।

– भगवान शिव को जौं अर्पित करने से घर में हमेशा सुख की वृद्धि होती है। गेहूं के अर्पण से संतान को सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। भगवान शिव को अर्पण करने के बाद अनाज गरीबों को दे देना ही लाभदायक होता है।

– यदि संतान उत्पत्ति में समस्या आ रही हो तो महिला और पुरुष दोनों को शुद्ध घी से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। ब्राह्मणों के साथ गरीबों को भोजन करना लाभकारी माना जाता है।

– शरीर को यदि किसी रोग ने जकड़ लिया है और सभी प्रयास करने के बाद मुक्ति नहीं मिल रही है तो दूध के साथ सफेद तिल मिलाकर शिवलिंग को अर्पित करना चाहिए।

– घर और परिवार की लंबी आयु के लिए शिवलिंग पर सफेद वस्त्र और जनेऊ अर्पित करना लाभकारी माना जाता है। भगवान शिव की कृपा के लिए व्यक्ति को भगवान शिव के लिए व्रत करना चाहिए इससे हर कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *