कुमार विश्वास के जन्मदिन पर बीजेपी सांसद ने तारीफ के साथ मारे ताने, लोगों ने भी सुनाई खरी-खरी

आम आदमी पार्टी के नेता और मशहूर हिंदी कवि कुमार विश्वास 10 फरवरी को 48 साल के हो गए हैं। शनिवार को उनके जन्मदिन के मौके पर उनके चाहने वाले और शुभचिंतक उन्हें जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं। ‘कोई दीवाना कहता है’ कविता से मशहूर हुए कुमार विश्वास आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अपनी इसी एक कविता और उसे सुनाने की कला की बदौलत वो युवाओं के बीच इतने लोकप्रिय हो चुके हैं कि लाखों रुपए सिर्फ इसी एक कविता पाठ के लिए भी मिल जाते हैं। ये कुमार विश्वास की लोकप्रियता ही है कि उनके जन्मदिन पर आम से लेकर खास तक उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बर्थडे विश कर रहे हैं। इन्हीं सब शुभकामनाओं के बीच एक ऐसा संदेश भी आया जो कुमार के चाहने वालों को नागवार गुजर रहा है। दरअसल हुआ ये कि बीजेपी सांसद आरके सिन्हा ने भी कुमार विश्वास के जन्मदिन पर उन्हें ट्विटर के जरिए शुभकामना भेजी।

आरके सिन्हा ने अपने इस शुभकामना संदेश में कुमार विश्वास को ताना भी मारा। यही ताना लोगों को चुभ गया और वो लोग बीजेपी सांसद को खरी-खोटी सुनाने लगे। दरअसल आरके सिन्हा ने ट्वीट करते हुए लिखा- हिन्दी मां के सुपुत्र, ओजस्वी वक्ता और कवि कुमार विश्वास को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। डॉक्टर साहब अच्छे और नेकनियत व्यक्ति हैं, लेकिन फ़िलहाल बुरी संगत में हैं। ईश्वर उन्हें सद्बुद्धि दें और सही मार्गदर्शन करें, यही कामना है।

बीजेपी सांसद के इस ट्वीट पर लोग भड़क गए। लोग उन्हें खरी-खोटी सुनाते हुए लिखने लगे कि आप कौन सी सही संगत में हैं। लोग लिखने लगे कि कुमार विश्वास तो जहां रहते हैं वहां वातावरण को साफ कर देते हैं, आप अपना देखिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *