मॉल में सनकी ने लोगों पर किया चाकू से हमला, 1 महिला की मौत, 21 बुरी तरह घायल

चीन की राजधानी के एक व्यस्त मॉल में एक व्यक्ति ने चाकू से लोगों पर ताबड़तोड़ वार किए जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 21 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह हमला शिचेंग जिले के शिदान औद्योगिक क्षेत्र के जॉय सिटी में दोपहर करीब एक बजे हुआ। सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ की खबर के अनुसार, हमले में घायल एक महिला की अस्पताल में मौत हो गई। हमले में तीन महिलाएं और नौ पुरूष घायल हुए हैं। उनमें सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। इस मामले में पुलिस ने 35 वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान उपनाम झू से की गई है। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध ने हमले की जिम्मेदारी ली है और कहा कि उसने व्यक्तिगत गुस्से की वजह से ऐसा किया है।

बता दें कि इससे पहले जर्मन के म्युनिख एक व्यक्ति ने चाकू से चार लोगों पर हमला किया और फरार हो गया। संदिग्ध को कुछ घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया गया। तब पुलिस प्रवक्ता मार्कस डा ग्लोरिया मार्टिंस ने कहा कि पुलिस को शुरू में सूचना मिली कि हैदाउसेन इलाके में हमला हुआ। उन्हें पता चला कि एकमात्र हमलावर ने राहगीरों पर चाकू से बेतरतीब हमला किया।

डा ग्लोरिया मार्टिंस ने बताया कि हमलावर ने छह लोगों- पांच पुरुषों और एक महिला पर इलाके के अलग-अलग स्थानों पर हमला किया जिनमें चार व्यक्ति मामूली रूप से जख्मी हो गए। उन्होंने कहा कि हमले के बाद पुलिस ने ट्विटर पर लोगों को रोसनहेमर प्लाट्ज इलाके में घरों के अंदर रहने की अपील की और उन्हें चेताया कि ओस्टबाहनॉफ रेलवे स्टेशन और एक पार्क के आसपास के इलाकों में ना जाएं। संदिग्ध के भागने की दिशा के बारे में अलग-अलग सूचना के आधार पर यह चेतावनी जारी की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *