वीडियो: दिग्विजय सिंह को भाजपा सांसद ने दी गाली, कहा- पाकिस्तान का एजेंट और देशद्रोही

दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित भाषा में ट्वीट करने वाले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह को अब भाजपा के सांसद ने गाली दी है। उत्तर प्रदेश के सलेमपुर से भाजपा सांसद रविन्द्र सिंह कुशवाहा ने दिग्विजय सिंह को कु.., कमी.., हरा.. तक कह डाला। पंजाब केसरी द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में भाजपा सांसद कुशवाहा गाली देते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में कुशवाहा ने कहा, “जिस तरीके से मोदी जी पर दिग्विजय सिंह ने टिप्पणी की है, उसे हम एक शब्द में यही कह सकते हैं कि जिस तरह की जनभावना मोदी जी के प्रति है और जिस भाषा का इस्तेमाल दिग्विजय सिंह ने किया है, हम कह सकते हैं कि वो एक नंबर का कु.., कमी…और हरा… है और वो पाकिस्तान का एजेंट है। इस तरह के कांग्रेस के कुछ ऐसे नेता हैं, सलमान खान, दिग्विजय सिंह, मणिशंकर अय्यर वो पाकिस्तान के एजेंट हैं और पाकिस्तान के इशारे पर मोदी जी और भाजपा के खिलाफ बोलते हैं। ये लोग देशद्रोही हैं, राष्ट्रद्रोही हैं।”

इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने शनिवार को दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा था और कहा था कि उन्हें शर्म आती है कि कांग्रेस नेता मध्य प्रदेश के हैं और कभी राज्य के मुख्यमंत्री भी रहे हैं। दिग्विजय ने इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी वाले एक ट्वीट को रीट्वीट किया था। चौहान ने कहा था, “मुझे तुलसीदास की चौपाई याद आती है- जाको प्रभु दारुण दुख देही, ताकी मति पहले हर लेही।” उन्होंने कहा, “मैं शर्मिदा हूं कि वह (दिग्विजय) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। वह 10 सालों तक मुख्यमंत्री रहे हैं और देश की सबसे पुरानी पार्टी के महासचिव हैं, और वह प्रधानमंत्री के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं।”

गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री मोदी का नाम लिखते हुए एक अभद्र टिप्पणी की थी। दिग्विजय ने मोदी के समर्थकों को ‘भक्त’ भी लिखा था। जो फोटो दिग्विजय सिंह ने पोस्ट की वह एक मेमे है जिसमें मोदी की फोटो के साथ लिखा है कि मोदी अपने समर्थकों से कहते हैं- मेरी दो उपलब्धियां हैं- 1. भक्तों को चू*** बनाया और दूसरा चू*** को भक्त बनाया। इसके साथ दिग्विजय सिंह ने यह भी लिखा है कि यह मेमे उनका नहीं है। साथ ही उन्होंने लिखा था कि मोदी बेवकूफ बनाने में माहिर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *