Viral Video: हिन्दू लड़की से प्रेम में रफीक से रवि बने शख्स की कहानी -उसी की ज़ुबानी

एक मुस्लिम व्यक्ति अपनी हिन्दू प्रेमिका से शादी करने के लिए 10 साल तक इंतजार करता रहा। लेकिन बात नहीं बनी। लड़की के घरवाले अपनी बेटी का ब्याह मुस्लिम युवक से करने को तैयार नहीं थे। लड़के-लड़की सालों तक इस विवाद को अपनी तरफ से सुलझाने की कोशिश करते रहे। एक वक्त ऐसा आया जब दोनों इस रिश्ते को लेकर निराश हो चुके थे। तभी मुस्लिम शख्स रफीक ने ऐसा कदम उठाया कि समस्या का समाधान हो गया। रफीक ने अपनी प्रेमिका पाने के लिए मुस्लिम से हिन्दू बनना कबूल कर लिया। रफीक अब ‘रवि’ बन गया है। इन दोनों लोगों ने एक वीडियो के जरिये अपनी प्रेम कहानी को दुनिया के सामने लाया है। इस वीडियो को शेयर किया है पत्रकार और फिल्म मेकर विनोद कापड़ी ने। इस वीडियो में कापड़ी दोनों का परिचय कराते हैं फिर लड़के से पूछते हैं कि आप रफीक से रवि क्यों बन गये। इस पर इस शख्स ने बताया कि वह रफीक से रवि इसलिए बने क्योंकि वह इनके लिए बने हैं, शादी करने के लिए।

 

वीडियो में लड़की बताती है कि जब उनके माता-पिता राजी नहीं हुए तो उन्होंने कोर्ट मैरिज की। युवक ने बताया कि शादी से पहले उसे हिन्दू धर्म स्वीकार कर लिया था।  इन दोनों की शादी 7 फरवरी को ही हुई है। पत्रकार विनोद कापड़ी ने लिखा है कि उन्होंने इनके रहने की जगह का जान-बूझ कर खुलासा नहीं किया है। उन्होंने लिखा है, “धर्म के ठेकेदारों का क्या भरोसा।” दोनों इस शादी के बाद बहुत खुश हैं। पत्रकार विनोद कापड़ी ने कहा है कि धर्म और प्यार के नाम पर चल रही राजनीति के बीच यह एक प्यारी सी लव स्टोरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *