फ्लाइट में यात्री करता रहा ऐसी हरकत कि करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, जानें पूरा वाकया

दुबई से एम्स्टर्डम जा रही लो कॉस्ट डच एयरलाइंस के एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। प्लेन को टेक ऑफ के थोड़ी देर बाद ही ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में उतारना पड़ा। फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग एक बेहद अजीब कारण से करवानी पड़ी। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रांसिविया एयरलाइंस की उड़ान संख्या एचवी6902 को वियना में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी क्योंकि दो डच पुरुषों ने एक सहयात्री की फार्टिंग को लेकर आपत्ति जताई थी। विमान के पायलट दल के अनुरोध और शिकायतों के बावजूद वह सहयात्री फार्टिंग करता रहा। यह स्पष्ट नहीं है कि क्या यात्री के पेट में गैस बीमारी थी। जब उसने फार्टिंग रोक देने से इंकार कर दिया, तो एक लड़ाई शुरू हो गई। उड़ान के दौरान ही यात्रियों के बीच लड़ाई के चलते पायलट दल को हस्तक्षेप करना पड़ा।

यात्रियों के गुस्से के कारण पायलट ने वियना में लैंडिंग करने का फैसला किया। लैंडिंग के बाद ऑस्ट्रियाई पुलिस ने विमान से चार यात्रियों को निकाल दिया। पुलिस प्रवक्ता ने पुष्टि की कि इस मामले की वजह एक यात्री द्वारा फार्टिंग नहीं रोकने था। खबर लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जो यात्री फार्टिंग कर रहा था उसका क्या हुआ? ट्रांसिविया एयरलाइंस के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा गया है कि चार यात्रियों को एयरलाइनों से निकाल दिया गया था और उन्हें वियना से एम्स्टर्डम तक के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *